एक्सप्लोरर

Farmers Protest: 'जिम्मेदारी से न भागे मोदी सरकार, किसानों को बचाने के लिए बनाएं MSP कानून', आंदोलन के बीच बोले डल्लेवाल

Farmer Protest Updates: किसानों के प्रदर्शन की शुरुआत 13 फरवरी से हुई थी. वे दिल्ली चलो मार्च के तहत पंजाब-हरियाणा के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

Farmers Protest News: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान रविवार (10 मार्च) को रेल रोको आंदोलन करने वाले हैं. इस बीच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने एक बार फिर से केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि उसे सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देनी चाहिए. वह अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागे. किसानों की तरफ से शनिवार से ही रेल रोको आंदोलन के लिए तैयारियां की जा रही हैं. 

खेती-किसानी से जुड़ी मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा कर रहे हैं. रेल रोको आंदोलन रविवार को चार घंटे तक चलने वाला है, जिसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ने वाला है. केंद्र की योजना था कि एमएसपी पर दालों (अरहर, उड़द और मसूर), मक्का और कपास की गारंटीकृत खरीद की जाएगी, ताकि किसानों की मांग पूरी की जा सके. लेकिन इसे डल्लेवाल ने खारिज कर दिया. 

एमएसपी से सरकारी खर्च बढ़ने के दावों को किया खारिज

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों को स्वामीनाथन आयोग द्वारा की गई सिफारिश के अनुसार ‘सी2 प्लस 50 प्रतिशत’ फॉर्मूले के तहत सभी फसलों पर एमएसपी मिलनी चाहिए. उन्होंने उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि एमएसपी की वजह से सरकारी खर्च बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र विदेशों से 1.38 लाख करोड़ रुपये का पाम तेल आयात करता है, लेकिन वह किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी नहीं दे पा रहा है. 

चार घंटे तक चलेगा रेल रोको आंदोलन

किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहिए. देश के किसानों को बचाने के लिए एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए. किसान नेताओं ने बताया है कि पंजाब और हरियाणा में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करने वाले हैं. प्रदर्शनकारी किसान फिरोजपुर, अमृतसर, रूपनगर, गुरदासपुर जिलों सहित पंजाब में कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे. उनका रेल रोको आंदोलन 4 घंटे तक चलने वाला है. 

यह भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा में आज ट्रेनों का चक्का होगा जाम! रोको प्रदर्शन के लिए किसान तैयार, जानिए कितनी देर चलेगा प्रोटेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget