एक्सप्लोरर

Farmers Protest: आज भारत बंद, जानिए दिल्ली के एंट्री प्वाइंट्स पर कैसी है वाहनों की आवाजाही

भारत बंद के दौरान आज राजधानी दिल्ली में ओला-उबर की टैक्सी नहीं चलेंगी. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भी देशव्यापी चक्का जाम की घोषणा की है.हरियाणा-पंजाब के अलावा यूपी, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, एमपी, राजस्थान और तमिलनाडु के किसानो ने भी भारत बंद का समर्थन किया है.

Farmers Protest: केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है. पिछले 13 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन और केंद्र सरकार के बीच बातचीत से अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है. अब दोनों पक्ष छठे दौर की बातचीत के लिए कल यानी 9 दिसंबर को मुलाकत करेंगे.  किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान करते हुए सभी लोगों से बंद शामिल होने की अपील की है. 'भारत बंद’ के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कई मुख्य सड़कें और नेशनल हाइवे बंद रहेंगे. जानिए  दिल्ली के एंट्री प्वाइंट्स पर वाहनों की आवाजाही कैसी है.

NH-24 पर नोएडा-दिल्ली बॉर्डर बंद

राजधानी दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 24 पर दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है. सुबह होने की वजह से अभी इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम है, लेकिन दफ्तर खुलने के समय यहां जाम की स्थिति पैदा हो सकती है. इस सड़क पर बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को फिलहाल किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वह दिल्ली आने के लिए NH 24 से बचें और दिल्ली आने के लिए अप्सरा, भोपड़ और डीएनडी का उपयोग करें.

ये बॉर्डर भी हैं बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि किसानों को प्रदर्शन को लेकर सिंघू, औचंदी, पियाओ मनियारी, मंगेश, टीकरी और झड़ौदा बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं. इतना ही नहीं नेशनल हाइवे 44 भी दोनों ओर से बंद कर दिया गया है. पुलिस ने यात्रा करने वालों को लामपुर, साफियाबाद और सबोली बॉर्डर का रास्ता लेने का सुझाव दिया  है. मुकरबा और जीटीके रोड से भी यातायात का मार्ग बदल दिया गया है. इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद है.

नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर बंद कर दिया गया है. नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर भी गौतम बुद्ध गेट के पास किसानों के प्रदर्शन के चलते नोएडा से दिल्ली यातायात बंद कर दिया गया है. पुलिस ने लोगों को दिल्ली आने के लिए नोएडा लिंक रोड से परहेज करने और डीएनडी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

दिल्ली में नहीं चलेंगी ओला-उबर की टैक्सी

भारत बंद के दौरान आज राजधानी दिल्ली में ओला-उबर की टैक्सी नहीं चलेंगी. सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन ने किसानों के समर्थन में ये बड़ा एलान किया है. इतना ही नहीं ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भी देशव्यापी चक्का जाम की घोषणा की है. एसोसिएशन के इस एलान के बाद अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हरियाणा-पंजाब के अलावा यूपी, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, एमपी, राजस्थान व तमिलनाडु के किसानो ने भी समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: ममता बोलीं- ‘भारत बंद’ को हमारा समर्थन नहीं, लेकिन किसान आंदोलन के साथ

Bharat Bandh: किसानों का आज होगा हल्ला-बोल, करेंगे चक्का जाम, सरकार की रहेगी हर हलचल पर नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget