एक्सप्लोरर

Agniveer Training: नेवी के पहले अग्निवीर बैच की ट्रेनिंग शुरू, 341 महिलाएं भी हैं शामिल

 INS Chilka Agniveer: नौसेना दिवस पर पहले ही नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने राजधानी दिल्ली में कहा था कि अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों के पहले बैच में कुल 3000 भर्तियां की गई हैं.

Agniveer Training: नेवी के पहले अग्निवीरों के बैच की ट्रेनिंग ओडिशा के आईएनएस चिल्का (INS Chilka) में शुरू हो गई है. खास बात ये है कि 3000 अग्निवीरों के इस बैच में महिला-अग्निवीर भी शामिल हैं. पहली बार भारतीय नौसेना में महिलाएं नौसैनिक के पद पर तैनात की जाएंगी. सशस्त्र-बलों में नौसेना पहली ऐसी फोर्स है जिसके अग्निवीरों की ट्रेनिंग सबसे पहले शुरू हुई है.

भारतीय नौसेना ने बुधवार (7 दिसंबर) को आईएनएस चिल्का में अग्निवीरों के पहले बैच की तस्वीरें जारी कीं. इन तस्वीरों में नौसेना के चीफ ऑफ पर्सनल (COP), वाइस एडमिरल (VO) दिनेश के त्रिपाठी अग्निवीरों को संबोधित करते और उनसे मिलते हुए दिखाए गए हैं. 

वाइस एडमिरल ने अग्निवीरों को बधाई दी 

नेवी के पहले अग्निवीरों के बैच की शुरुआत के मौके पर वाइस एडमिरल ने अग्निवीरों को नौसेना को चुनने के लिए बधाई दी और नेवी की कोर-वैल्यू यानि कर्तव्य, सम्मान और वीरता का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि नौसेना के इन अहम-मूल्यों से वे अपने साथ-साथ राष्ट्र के लिए उच्च लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं.

वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने चिल्का नेवल ट्रेनिंग बेस पर महिला-अग्निवीरों के लिए जरूरी सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया. साथ ही महिला-अग्निवीरों के नौसेना में शामिल होने से जुड़ी पहल की भी जानकारी ली. क्योंकि चिल्का बेस पर पहली बार महिला नौसैनिक ट्रेनिंग के लिए पहुंची हैं. नौसेना में महिला-अधिकारी तो पिछले कई सालों से हैं लेकिन नौसैनिक के पद पर पहली बार भर्ती हुई है.

3000 भर्तियां की गई हैं

नौसेना दिवस से ठीक एक दिन पहले यानी 3 दिसम्बर को ही नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने राजधानी दिल्ली में कहा था कि अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों के पहले बैच में कुल 3000 भर्तियां की गई हैं. इनमें से 341 महिला-अग्निवीर हैं. इस साल अग्निपथ स्कीम के तहत नौसेना में कुल 6000 रिक्तियां हैं जिनमें से 20 फीसदी महिला-अभ्यर्थियों के लिए रखी गई हैं. नौसेना प्रमुख के मुताबिक, अगले बैच से महिला-नौसैनिकों की तैनाती युद्धपोत पर की जाएगी.

ये भी पढ़ें: MCD Election Result 2022: जीत से गदगद AAP कार्यकर्ताओं ने लगाया नारा- भ्रष्‍टाचार का एक ही काल... केजरीवाल बोले- I Love You Too

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
LPG-तेल संकट के बीच आई बड़ी खबर, PNG के दो कार्गो भारत रवाना, सरकार ने क्या बताया?
LPG-तेल संकट के बीच आई बड़ी खबर, PNG के दो कार्गो भारत रवाना, सरकार ने क्या बताया?
'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
राज्यसभा चुनाव: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव बोले, 'दावत में जाएंगे और...'
राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव ने साफ की तस्वीर
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget