एक्सप्लोरर

CAA के तहत पहली बार मिली नागरिकता, फर्स्ट सेट में 14 लोगों को मिला सर्टिफिकेट

Indian Citizenship: नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 के लागू होने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों से आवेदन प्राप्त हुए थे.

CAA Rules: नागरिकता संशोधन कानून के तहत 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार (15 मई) को ये जानकारी साझा की. मंत्रालय की ओर से कहा गया कि CAA के तहत 14 लोगों को भारत की नागरिकता के सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं.

नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 की अधिसूचना जारी होने के बाद पहली बार नागरिकता प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया. केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने नई दिल्ली में कुछ आवेदकों को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे. इस मौके पर गृह सचिव ने आवेदकों को बधाई देते हुए नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला. 

11 मार्च 2024 को लागू हुआ था CAA

नागरिकता संशोधन कानून 11 दिसंबर 2019 में संसद से पास हुआ था. इस कानून के पास होने के बाद देशभर में CAA के खिलाफ आंदोलन और विरोध प्रदर्शन हुए थे. भारत सरकार ने 11 मार्च, 2024 को नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 को अधिसूचित किया था. इन नियमों में आवेदन करने के तरीके, जिलास्तरीय समिति (DLC) की ओर से आवेदन को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया और राज्यस्तरीय अधिकार प्राप्त समिति (EC) की तरफ से आवेदनों की जांच और नागरिकता प्रदान करने की व्यवस्था की गई है.

CAA के तहत पहली बार मिली नागरिकता, फर्स्ट सेट में 14 लोगों को मिला सर्टिफिकेट

इन नियमों के लागू होने के बाद, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो धार्मिक उत्पीड़न या इसके डर के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ गए थे.

क्या है भारतीय नागरिकता पाने की प्रक्रिया?

प्राधिकृत अधिकारियों के रूप में वरिष्ठ डाक अधीक्षकों/डाक अधीक्षकों की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समितियों (DLC) ने दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद आवेदकों को निष्ठा की शपथ दिलाई है. नियमानुसार आवेदनों की प्रोसेसिंग के बाद, DLC ने आवेदनों को निदेशक (जनगणना संचालन) की अध्यक्षता वाली राज्यस्तरीय अधिकार प्राप्त समिति (EC) को भेज दिया है. आवेदनों की प्रोसेसिंग पूर्णतः ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाती है.

निदेशक (जनगणना संचालन), दिल्ली की अध्यक्षता में दिल्ली की अधिकार प्राप्त समिति ने उचित जांच के बाद 14 आवेदकों को नागरिकता देने का निर्णय लिया है. इसी क्रम में, निदेशक (जनगणना संचालन) ने इन आवेदकों को प्रमाण पत्र प्रदान किये. इस मौके पर सचिव, डाक, निदेशक (आसूचना) और भारत के रजिस्ट्रार जनरल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. 

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Elections 2024: जमानत के बाद लखनऊ जाकर क्यों प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं अरविंद केजरीवाल? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
Exclusive: पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर लोन का कौन था हैंडलर, इस्लामाबाद से कैसे कर रहा था ऑपरेट
पाकिस्तान फिर हुआया बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर का कौन था हैंडलर, कहां से कर रहा था ऑपरेट
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget