एक्सप्लोरर

महंगा होगा हवाई सफर: फ्लाइट का किराया किलोमीटर से नहीं होता तय, जानिए- कैसे होता है और क्या है तरीका?

कोरोना वायरस महामारी से पहले एयरलाइंस कंपनियां अपनी फ्लाइटों का किराया खुद तय करती थी, इस पर सरकार का कोई दख़ल नहीं था.पहले बैंड में 40 मिनट की अवधि से कम की उड़ानें आती हैं. पहले बैंड की निचली सीमा दो हजार रुपए से बढ़ाकर 2200 रुपए कर दी गई.

महंगा होगा हवाई सफर: देश में हवाई यात्रा करने वाले लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी. केंद्र सरकार ने घरेलू हवाई किराए की निचली और ऊपरी सीमा 10 से 30 फीसदी तक बढ़ा दी है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि ये नई सीमाएं 31 मार्च 2021 तक या अगले आदेश तक लागू रहेंगी. जानिए फ्लाइट का किराया कैसे तय होता है और इसका तरीका क्या है?

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए लगभग दो महीने के निलंबन के बाद घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं 25 मई को फिर से शुरू हुईं थीं. तब मंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर सात ‘बैंड’ के जरिए हवाई किराए पर सीमाएं लगाई थीं. बैंड की इन सीमाओं के आधार पर ही हवाई किराया तय होता है.

सात बैंड को कैसे बांटा गया?

पहले बैंड में 40 मिनट की अवधि से कम की उड़ानें आती हैं. पहले बैंड की निचली सीमा दो हजार रुपए से बढ़ाकर 2200 रुपए कर दी गई. इस बैंड की ऊपरी सीमा 7800 रुपए तय की गई जो पहले सिर्फ 6 हजार रुपए थी. बाद के बैंड 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट, 120-150 मिनट, 150-180 मिनट और 180-210 मिनट की अवधि वाले उड़ानों के लिए हैं. यानी जो फ्लाइट जितनी देर में सफर पूरा करेगी उसका किराया उतना ही ज्यादा होगा.

वर्तमान बैंड और उनकी कीमतें?

  • 40-60 मिनट- 2800 से 9 हजार 800 रुपए
  • 60-90 मिनट- 3300 से 11 हजार 700 रुपए
  • 90-120 मिनट- 3900 से 13 हजार रुपए
  • 120-150 मिनट- 5000 से 16 हजार 900 रुपए
  • 150-180 मिनट- 6100 से 20 हजार 400 रुपए
  • 180-210 मिनट- 7200 से 24 हजार 200 रुपए

पहले क्या थीं इन बैंड की कीमतें?

  • 40-60 मिनट- 2500 से 7500 रुपए
  • 60-90 मिनट- 3000 से 9000 रुपए
  • 90-120 मिनट- 3500 से 10000 रुपए
  • 120-150 मिनट- 4500 से 13000 रुपए
  • 150-180 मिनट- 5500 से 15700 रुपए
  • 180-210 मिनट- 6500 से 18600 रुपए

क्यों लागू किए गए बैंड?

दरअसल कोरोना वायरस महामारी से पहले एयरलाइंस कंपनियां अपनी फ्लाइटों का किराया खुद तय करती थी, इस पर सरकार का कोई दख़ल नहीं था. सरकार ने कुछ हवाई मार्गों पर एयरलाइनों के बीच टैरिफ युद्धों को रोकने के लिए भी निचली सीमा लागू की है. वहीं, किराया इसलिए भी बढ़ाया गया है कि क्योंकि बीते साल मई से लेकर अब तक ईंधन की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. हालांकि सरकार ने साफ कर दिया गै कि जब गर्मी में फ्लाइट अपने कोरोना काल के दौर से पहले की क्षमता के साथ उड़ान भरेंगी तो हमें कीमतों के बैंड की जरूरत नहीं होगी.

गौरतलब है कि विमानन नियामक डीजीसीए ने पिछले साल 21 मई को कहा था कि हर एयरलाइन कंपनी को उड़ान पर कम से कम अपने 40 फीसदी टिकट निचले और ऊपरी सीमा के बीच के बिंदु से कम कीमत पर बेचने होंगे. बता दें कि वर्तमान में एयरलाइनें अपनी कोविड पूर्व क्षमता से 80 फीसदी तक काम कर सकती हैं. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि देश में हवाई सफर अब कोरोना से पहले वाली संख्याओं को छू रहा है.

यह भी पढ़ें-

WB Election 2021: बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच मिथुन चक्रवर्ती से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत, अटकलें तेज

टूलकिट मामला: 21 साल की दिशा रवि की तुलना मुंबई हमले के गुनहगार कसाब से करने वाले बीजेपी सांसद कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget