एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में जाएंगे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर होंगे शामिल

Donald Trump oath ceremony: डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

Donald Trump oath ceremony: डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कई बड़े नेता शामिल होंगे. वहीं, भारत की तरफ विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत सरकार को निमंत्रण दिया है. इसमें भारत सरकार का प्रतिनिधित्व एस जयशंकर करेंगे. यह जानकारी रविवार को मंत्रालय ने दी है. इस दौरान वो ट्रंप प्रशासन से भी मुलाकात कर सकते हैं. 

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे."

मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान जयशंकर नए अमेरिकी प्रशासन के सदस्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे, जो शपथ ग्रहण के लिए अमेरिका में होंगे.

20 जनवरी को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. वो अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे. उनकी सरकार में इस बार भारतीय मूल के कई लोग शामिल हैं. ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा.इसमें शपथ ग्रहण, परेड और औपचारिक कार्यक्रम शामिल होंगे. 

ये दिन  मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे के साथ पड़ रहा है. इस दिन अमेरिका में  राष्ट्रीय अवकाश रहेगा. 1997 के बाद यह पहली बार है जब उद्घाटन इस महत्वपूर्ण तिथि के साथ हो रहा है. इस बार  डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई शामिल हो सकते हैं. 

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget