एक्सप्लोरर

'ब्रिटेन में अलगाववादियों को मिला उत्पात मचाने का लाइसेंस', एस जयशंकर की सुरक्षा में चूक पर भारत की दो टूक

S Jaishankar Security Breach: लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी के सामने आकर खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे.

S Jaishankar Security Breach: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (7 मार्च 2025) को साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरिशस दौरे की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में हुई चूक पर भी बयान दिया. लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी के सामने आकर खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यूके में जो अलगाववादी तत्व रह रहे हैं, ऐसा लगता है कि उन्हें लाइसेंस दे दिया गया है. 

'ब्रिटेन में अलगाववादियों को मिला है लाइसेंस'

विदेश मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में चूक को पहले भी इस तरह की हो चुकी घटनाओं से जुड़ा बड़ा संदर्भ बताया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कहा कि हमारी वैध राजनयिक गतिविधियों में बाधा डालने के उद्देश्य से यह उनकी (खालिस्तानी) धमकियों, डराने वाली घटनाओं और अन्य कार्रवाईयों के प्रति ब्रिटेन की उदासीनता को दर्शाता है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, "ऐसा लगता है, इन ताकतों को ब्रिटेन में धमकियां और अन्य काम करने के लिए लाइसेंस मिला है. ये हमारे राजनयिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास करते हैं. यूके इन घटनाओं के दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाई करे. हमने इस मामले पर ब्रिटेन के विदेश कार्यालय का ओर से जारी बयान पर गौर किया है." 

यूके विदेश मंत्रालय ने जारी किया था बयान

लंदन में खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह में शामिल एक व्यक्ति ने उस समय सुरक्षा घेरा तोड़कर विदेश मंत्री एस जयशंकर की कार को रोकने का प्रयास किया. भारत ने जब इसे लेकर नाराजगी जताई तो गुरुवार (6 मार्च 2025) को यूके के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया था.

यूके के विदेश मंत्रालय ने कहा था, "हम विदेश मंत्री एस जयशंकर की यूके यात्रा के दौरान चैथम हाउस के बाहर हुई घटना की कड़ी निंदा करते हैं. यूके शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन करता है, लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रमों को डराने, धमकाने या बाधित करने का कोई भी प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है."

पीएम मोदी का मॉरीशस दौरा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे. पीएम 11-12 मार्च को मॉरीशस के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे मॉरीशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगी.

ये भी पढ़ें : परिसीमन के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ स्टालिन ने बुलाई 7 मुख्यमंत्रियों की बैठक, BJP के इस CM को भी न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget