एक्सप्लोरर

पूर्व CJI एसए बोबडे ने संस्कृत को आधिकारिक भाषा बनाने की वकालत की, डॉ अंबेडकर का दिया हवाला

Sanskrit Language: बोबडे ने कहा, "11 सितंबर, 1949 के अखबारों में खबर थी कि डॉक्टर अंबेडकर ने संस्कृत को भारत संघ की आधिकारिक भाषा बनाने की पहल की थी.''

Former CJI Sharad Arvind Bobde: भारत के पूर्व चीफ जस्टिस शरद बोबडे ने शुक्रवार को संस्कृत का इस्तेमाल कोर्ट में करने समेत इसे देश की आधिकारिक भाषा बनाने की वकालत की. उन्होंने कहा कि 1949 में अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर ने भी इसका प्रस्ताव रखा था.

जस्टिस शरद बोबडे ने कहा कि कानून के अनुसार, कोर्ट्स में आधिकारिक भाषाओं के रूप में हिंदी और अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि प्रत्येक चीफ जस्टिस को ज्ञापन मिलते हैं, जिनमें संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं को मंजूरी देने की मांग की जाती है. इनका इस्तेमाल अब जिला स्तर के कोर्ट और कुछ हाई कोर्ट में किया जाता है. बोबडे संस्कृत भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

1949 से अनसुलझा है मुद्दा
उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के स्तर पर आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, हालांकि कई हाई कोर्ट को क्षेत्रीय भाषाओं में आवेदनों, याचिकाओं और यहां तक कि दस्तावेजों को स्वीकार करना होता है. बोबडे ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह मुद्दा अनसुलझा रहना चाहिए. यह 1949 से अनसुलझा है. शासन और न्याय के प्रशासन में संवादहीनता का बड़ा खतरा है, हालांकि यह इस बारे में चर्चा की जगह नहीं है."

'डॉ. अंबेडकर ने आधिकारिक भाषा बनाने की पहल की' 
बोबडे ने कहा, "11 सितंबर, 1949 के अखबारों में खबर थी कि डॉ. अंबेडकर ने संस्कृत को भारत संघ की आधिकारिक भाषा बनाने की पहल की थी. संस्कृत की शब्दावली हमारी अनेक भाषाओं में समान है. मैं स्वयं से यह प्रश्न पूछता हूं कि संस्कृत को आधिकारिक भाषा क्यों नहीं बनाया जा सकता, जैसा कि डॉ अंबेडकर ने प्रस्ताव रखा था."

पूर्व  चीफ जस्टिस ने कहा कि संस्कृत को आधिकारिक भाषा बनाने का किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि 95 प्रतिशत भाषा का किसी धर्म से नहीं बल्कि दर्शन, कानून, विज्ञान, साहित्य, शिल्पकला, खगोलशास्त्र आदि से लेना-देना है.

धर्मनिरपेक्ष के लिए यह पूरी तरह सक्षम 
उन्होंने कहा, "यह (संस्कृत) भाषा दक्षिण या उत्तर भारत की नहीं है और धर्मनिरपेक्ष उपयोग के लिए यह पूरी तरह सक्षम है. नासा के एक वैज्ञानिक ने कम्प्यूटरों के लिए इसे उपयुक्त पाया, जिन्होंने ‘संस्कृत में ज्ञान का वर्णन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ विषय पर शोधपत्र लिखा था. उन्होंने यह भी कहा कि यथासंभव कम से कम शब्दों में संदेश संप्रेषण के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है."

'छह प्रतिशत अंग्रेजी बोलते हैं'
बोबडे ने एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि 43.63 प्रतिशत नागरिक हिंदी बोलते हैं, वहीं केवल छह प्रतिशत अंग्रेजी बोलते हैं, जो ग्रामीण इलाकों में तो महज तीन फीसदी लोगों द्वारा बोली जाती है. उन्होंने कहा कि 41 प्रतिशत अमीर लोग अंग्रेजी बोलते हैं, वहीं गरीबों में इस भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या केवल दो प्रतिशत है. बोबडे ने कहा कि संभवत: संस्कृत एकमात्र भाषा है, जो हमारी क्षेत्रीय भाषाओं के सह-अस्तित्व में रह सकती है, जिनमें से 22 संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हैं.

60-70 प्रतिशत तक संस्कृत के शब्द
पूर्व सीजेआई ने कहा, "यह बात मैं भाषा विशेषज्ञों से परामर्श करने के बाद कह रहा हूं, जो इस बात से सहमत हैं कि भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में एक दूसरे के साथ संवाद करते समय कई संस्कृत शब्दों का उपयोग करते हैं. उर्दू सहित प्रत्येक क्षेत्रीय भाषा में संस्कृत मूल के शब्द हैं. असमिया, हिंदी, तेलुगु, बांग्ला और कन्नड जैसी भाषाओं में 60-70 प्रतिशत तक संस्कृत के शब्द होते हैं."

हालांकि, बोबडे ने माना कि संस्कृत भाषा को अपनाना रातोंरात संभव नहीं है और इसमें कई साल लग सकते हैं. उन्होंने कहा, "इस भाषा को इस तरह पढ़ाना होगा कि इसके कोई धार्मिक निहितार्थ नहीं हैं. जिस तरह अंग्रेजी को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ाया जाता है. एक शब्दावली बनानी होगी और इस भाषा को राजभाषा अधिनियम में जोड़ना होगा."

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में लगाया सुरक्षा चूक का आरोप, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया खारिज, BJP ने उठाए सवाल | 10 बड़ी बातें 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों की जान गई उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों की जान गई उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में कब आएगा आपका नंबर
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में आपका नंबर कब आएगा

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget