एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: चांदी के बर्तन में चखेंगे इंडियन स्ट्रीट फूड, सुरक्षा में रहेंगे 1.3 लाख जवान, जानें विदेश मेहमानों की खातिरदारी की क्या है तैयारी?

G20 Summit India: विदेशी मेहमानों के ठहरने की फाइव स्टार होटलों में खास व्यवस्था की गई है. जहां उन्हें भारतीय खाने का स्वाद चखने को मिलेगा. मेन्यू में मुगलई, साउथ इंडियन और चाट जैसे स्ट्रीट फूड हैं.

G20 Summit 2023 in Delhi: 9 से 10 सितंबर को होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों की खातिरदारी करने के लिए तैयारियां चल रही हैं. मेहमानों के ठहरने की फाइव स्टार होटलों में व्यवस्था की गई है. साथ ही लाखों जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है. 8 सितंबर से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा. सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय वार्ता होने की भी उम्मीद हैं.

जी 20 में दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के शीर्ष नेता कुछ प्रमुख वैश्विक, आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे. आइए तैयारियों पर डालते हैं एक नजर-

मेहमानों के फाइव स्टार होटलों में ठहरने का इंतजाम
दिल्ली के फाइव स्टार होटलों में विदेशी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. आईटीसी मौर्या, ताज मानसिंह, ताज पैलेस, होटल ओबेरॉय, होटल ललित, द लोधी, ली मेरेडियन, हयात रीजेंसी, शांगरी-ला, लीला पैलेस, होटल अशोका, एरोज होटल, द सूर्या, रेडिसन ब्लू प्लाजा, जेडब्ल्यू मैरिएट, शेराटों, द लीला एंबियंस कन्वेंशन, होटल पुलमैन, रोसेट होटल और द इंपीरियल के रूम और सुईट बुक किए गए हैं. मेहमानों के भोजन के लिए सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित चांदी के विशेष बर्तनों की व्यवस्था की गई है. जयपुर स्थित मेटलवेयर फर्म ने कहा कि लगभग 200 कारीगरों ने इस अवसर के लिए 15,000 चांदी के बर्तन तैयार किए हैं. साथ ही देश के खास खाने मेहमानों को परोसे जाएंगे. मुगलई, साउथ इंडियन फूड, चाट और देश के मशहूर स्ट्रीट फूड भी मेन्यू में एड किए गए हैं. 

सुरक्षा में रहेंगे 1.30 लाख जवान
विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए 1 लाख 30 हजार जवानों की तैनाती का इंतजाम किया गया है. जिन होटलों में मेहमान ठहरेंगे, वहां भी कड़ी सुरक्षा रहेगी. साथ ही 8 से 10 सितंबर के दौरान दिल्ली में आने-जाने वाले वाहनों की भी खास निगरानी की जाएगी. इस दौरान ज्यादा वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. दवाइयों के अलावा बाकी डिलीवरी सर्विस बंद रहेंगी. सिर्फ दिल्ली में ही 50 हजार जवान और K9 डॉग स्क्वायड तैनात रहेगा. इसके अलावा, ड्रोन से भी सम्मेलन पर निगरानी रखी जाएगी.

सम्मेलन के आयोजन स्थल की क्या तैयारी
9-10 सितंबर को दो दिवसीय शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. भारत मंडपम को देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विविधता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है. भारत मंडपम में कश्मीर और उत्तर प्रदेश के भदोही के कालीन, राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आधारित देश भर की कलाकृतियां स्थापित की गई हैं.

यह भी पढ़ें:
उदयनिधि के बयान पर I.N.D.I.A. में मतभेद! कांग्रेस और UBT गुट ने किया किनारा, बेटे के बचाव में सीएम स्टालिन पड़े 'अकेले'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, इलाहाबाद HC से मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, इलाहाबाद HC से मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
PM Modi की मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा
PM Modi की मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
दिल्ली NCR को मिला दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण
दिल्ली NCR को मिला दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
Israel US Iran War Live: नेवी कमांडर के बाद ईरान नेवी के इंटेलिजेंस चीफ की हत्या, ट्रंप ने फिर दी धमकी
Live: नेवी कमांडर के बाद ईरान नेवी के इंटेलिजेंस चीफ की हत्या, ट्रंप ने फिर दी धमकी
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
500 करोड़ क्लब के नए किंग आदित्य धर! बॉक्स ऑफिस पर किन डायरेक्टर्स का कब्जा, देखें पूरी लिस्ट
आदित्य धर नंबर 1! 500 करोड़ क्लब में इन डायरेक्टर्स ने किया कब्जा, देखें लिस्ट
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं अमेरिका, US के वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल; ऐसे करें तैयारी
पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं अमेरिका, US के वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल; ऐसे करें तैयारी
दिल्ली में घर खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा...33 लाख में 1BHK दे रहा DDA
दिल्ली में घर खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा...33 लाख में 1BHK दे रहा DDA
Embed widget