एक्सप्लोरर

G20 Summit: अमेरिका को 2026 में जी-20 की मेजबानी पर चीन नाराज, यूएस ने क्या कहा?

G20 Summit Delhi: जी-20 के सदस्य वार्षिक शिखर सम्मेलन सहित ग्रुप की अपनी अध्यक्षता बदलते रहते हैं. अमेरिका ने कहा है कि वह भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के बाद अध्यक्षता संभालेगा.

G20 Summit 2023: भारत के बाद ब्राजील और साउथ अफ्रीका को जी-20 की अध्यक्षता मिलने वाली है. अमेरिका ने कहा है कि इन दोनों देशों के बाद वे अध्यक्षता संभालेंगे. चीन (China) ने 2026 में अमेरिका (America) के जी-20 की मेजबानी करने के दावे पर आपत्ति जताई है.

एनडीटीवी के अनुसार, इस मामले से परिचित लोगों ने कहा कि चीन की आपत्ति को रूस का भी समर्थन है. हालांकि, इसकी संभावना नहीं है कि निर्णय पलट दिया जाएगा. चीन के इस कदम की रिपोर्ट सबसे पहले फाइनेंशियल टाइम्स ने की थी. मामले से परिचित लोगों ने कहा कि वे चीन की आपत्तियों का कारण नहीं जानते, लेकिन बीजिंग ने अपनी नाराजगी दर्ज करने को कहा.

2025 के अंत तक सभी सदस्य एक बार कर लेंगे मेजबानी

जी-20 के सभी सदस्य 2025 के अंत तक कम से कम एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर लेंगे और उस बिंदु पर पहुंच जाएंगे जहां रोटेशन फिर से शुरू होगा. अमेरिका ने 2008 में वाशिंगटन में पहली जी-20 समिट की मेजबानी की थी. 

चीन और रूस के राष्ट्रपति नहीं आए भारत

भारत में आयोजित हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में न तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और न ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आए. जी-20 को क्षेत्रीय उप-समूहों में विभाजित किया गया है, जिनके सदस्य तय करते हैं कि शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन करेगा. अमेरिका कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब के साथ एक ग्रुप में है. 

अमेरिका ने क्या कहा?

शनिवार को नई दिल्ली में अमेरिका के डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने बताया कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका, वर्तमान और अगले दो जी-20 के अध्यक्ष हैं. ये जी-20 की सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं और अमेरिका भी. हम इन तीनों के बाद मेजबानी करेंगे. अगर चीन नहीं आता तो हमारा मानना है कि ये चीन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. 

चीन के प्रधानमंत्री आए दिल्ली

बता दें कि, चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं. उन्होंने शनिवार को जी-20 के सदस्य देशों के बीच एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया और आर्थिक वैश्वीकरण के लिए सहयोग, समावेशन एवं दृढ़ समर्थन का आह्वान किया. 

शिखर सम्मेलन को किया संबोधित

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) में दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता की हैसियत रखने वाले क्विंग भारत की मेजबानी में आयोजित हो रहे वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के स्थान पर भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री क्विंग ने कहा कि इस प्रभावशाली समूह को विभाजन की बजाय एकजुटता, टकराव की बजाय सहयोग और अलगाव के बजाय समावेशन की आवश्यकता है.

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि मानवता की नियति साझा है. उन्होंने सभी देशों से एक-दूसरे का सम्मान करने, मतभेदों को दूर करते हुए समान आधार बिंदु तलाशने और शांति से एक दूसरे साथ रहने का आग्रह किया. चीनी प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े संकटों और आम चुनौतियों से कोई भी अछूता नहीं रह सकता.

उनका कहना था कि एकजुटता और सहयोग दुनिया के लिए सही रास्ता है. उनके मुताबिक चीनी अर्थव्यवस्था कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पटरी पर आने के लिए संघर्ष कर रही है. क्विंग ने कहा कि चीन लगातार सुधारों को तेज करेगा, खुलेपन का विस्तार करेगा, उच्च गुणवत्ता वाले विकास और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देगा. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में आए नेताओं की पत्नियों ने किया IARI का दौरा, आदिवासी महिला किसान से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
Madhavi Lata On AIMIM: BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
Hyderabad Fire: हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप
हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget