एक्सप्लोरर

बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया पत्नी नवाज से हुए अलग, कहा- '32 साल साथ रहने...'

बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया अपनी पत्नी नवाज से अलग हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स इस बात की जानकारी दी. युगल ने 1999 में शादी की थी. फिलहाल उनके दो बच्चे हैं.

Gautam Singhania News: उद्योगपति गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा की है. उन्होंने सोमवार (13 नवंबर) को कहा कि दोनों ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है. 58 साल के सिंघानिया ने 1999 में सॉलिसिटर नादर मोदी की बेटी नवाज मोदी से शादी की थी. रेमंड लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सिंघानिया की कुल संपत्ति लगभग 11,000 करोड़ रुपये की बताई जाती है.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "यह दीपावली पहले जैसी नहीं होने वाली है. मेरा यह मानना है कि नवाज और मैं यहां से अलग-अलग रास्ते अपनाएंगे." उन्होंने आठ साल के प्रेम संबंध के बाद 1999 में 29 साल की नवाज से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं.

सिंघानिया ने कहा, ''एक युगल के रूप में 32 साल साथ रहने, माता-पिता के रूप में आगे बढ़ने और हमेशा एक-दूसरे की ताकत बने रहने के दौरान...हमने प्रतिबद्धता, संकल्प और विश्वास के साथ आगे कदम उठाया और साथ ही हमारे जीवन में दो सबसे खूबसूरत चीजें (बच्चे) भी आईं.'' हालांकि, उन्होंने पत्नी से अलग होने और दोनों बच्चों के संरक्षण को लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है.

नवाज को पार्टी में शामिल होने की नहीं मिली इजाजत
यह घोषणा एक वीडियो के ऑनलाइन सामने आने के कुछ मिनट बाद हुई, जिसमें कथित तौर पर दिखा कि नवाज को पिछले हफ्ते ठाणे में सिंघानिया की तरफ से दीपावली से पहले की पार्टी के निमंत्रण के बावजूद प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही थी.

सिंघानिया ने वीडियो का किया जिक्र
सिंघानिया ने लिखा, ''जैसा कि मैं हाल के दिनों में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम पर विचार कर रहा हूं, हमारे जीवन के इर्द-गिर्द बहुत सी बेबुनियाद अफवाह फैलाई गई हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे अलग हो रहा हूं, लेकिन हम अपने दो अनमोल हीरों- निहारिका और निसा के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करते रहेंगे.''

शादी से पहले 8 साल तक रहा प्रेम संबंध
सिंघानिया ने लिखा, ‘‘कृपया इस व्यक्तिगत निर्णय का सम्मान करें और हमें रिश्ते के सभी पहलुओं को सुलझाने दें. इस समय पूरे परिवार के लिए आपकी शुभकामनाएं चाहता हूं.’’ जाने-माने वकील की बेटी नवाज ने खुद भी कानून की पढ़ाई की है, लेकिन उन्होंने एक जिम भी खोला. ऐसा कहा जाता है कि 1999 में शादी से पहले वह सिंघानिया के साथ आठ साल तक प्रेम संबंध में रहीं, जो तेज रफ्तार वाली कारों के शौकीन हैं.

पत्नी से अलग होने की घोषणा करने से कुछ मिनट पहले, गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा था कि उनके समूह की रियल एस्टेट शाखा पूरे मुंबई में अपनी उपस्थिति का विस्तार जारी रखे हुए है.

मुंबई में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट किए हासिल
उन्होंने कहा था, 'हमने (मुंबई मेट्रोपॉलिटन) क्षेत्र में तीन नई रियल एस्टेट परियोजनाएं प्राप्त की हैं, जिनकी कुल राजस्व क्षमता 5,000 करोड़ रुपये से अधिक है. हमारे रियल्टी व्यवसाय ने पिछली कुछ परियोजनाओं में मजबूत वृद्धि देखी है और हम आगामी परियोजनाओं के लिए रेमंड समूह के साथ उच्चतम स्तर की गुणवत्ता और कुशलता प्रदान करने को लेकर आश्वस्त हैं.'

सिंघानिया कुछ साल पहले अपने पिता विजयपत के साथ झगड़े को लेकर सुर्खियों में थे. विजयपत सिंघानिया ने रेमंड समूह की स्थापना की थी, जो परिधान ब्रांड और वस्त्र उत्पादन से भारत में एक जाना-पहचाना नाम बन गया. उनके बेटे, गौतम ने राजस्व बढ़ाने के प्रयास में समूह को अधिक क्षेत्रों में विविधता प्रदान की.

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री डेविड कैमरन से मिले एस जयशंकर, कुछ ही घंटे पहले हुई नियुक्ति, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget