एक्सप्लोरर

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने कहा- सोनभद्र में नहीं मिला करीब 3,000 टन सोने का कोई भंडार

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के महानिदेशक एम श्रीधर ने कहा कि अयस्क के 52,806.25 टन के कुल संसाधनों में से जो कुल सोना निकाला जा सकता है वह मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 3,350 टन नहीं बल्कि करीब 160 किलोग्राम है.

कोलकाता: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने आज बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में करीब 3,000 टन सोने का कोई स्वर्ण भंडार नहीं मिला है जैसा कि एक जिला खनन अधिकारी ने दावा किया था. जीएसआई के महानिदेशक एम श्रीधर ने कोलकाता में कहा, ‘‘जीएसआई के किसी व्यक्ति ने ऐसा कोई आंकड़ा नहीं दिया है.... जीएसआई ने सोनभद्र जिले में इतने बड़े स्वर्ण भंडार का कोई अनुमान नहीं लगाया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘औसत दर्जे का 3.03 ग्राम प्रति टन सोने वाला खनिज क्षेत्र निश्चित नहीं है और अयस्क के 52,806.25 टन के कुल संसाधनों में से जो कुल सोना निकाला जा सकता है वह मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 3,350 टन नहीं बल्कि करीब 160 किलोग्राम है.’’ जीएसआई का मुख्यालय कोलकाता में है.

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के एम श्रीधर ने कहा, ‘‘हम सर्वेक्षण करने के बाद किसी अयस्क के संसाधनों के संबंध में हमारे निष्कर्ष राज्य इकाइयों के साथ साझा करते हैं.... हमने (जीएसआई, उत्तरी क्षेत्र) 1998-99 और 1999-20 में उस इलाके में काम किया था. सूचना और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के डीजीएम के साथ साझा की गई थी.’’

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने कहा- सोनभद्र में नहीं मिला करीब 3,000 टन सोने का कोई भंडार

श्रीधर ने कहा कि जीएसआई का सोने के लिए अन्वेषण कार्य संतोषजनक नहीं है और परिणाम इतने अच्छे नहीं है कि सोनभद्र जिले में किसी बड़े स्वर्ण भंडार का पता चले. उल्लेखनीय है कि सोनभद्र के जिला खनन अधिकारी के. के. राय ने शुक्रवार को कहा था कि जिले के सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में लगभग 3,000 टन सोने की मौजूदगी का पता लगा है.

राय ने कहा था कि सोन पहाड़ी में जमीन के अंदर लगभग 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में करीब 646.16 किलोग्राम सोना होने का अनुमान है.

श्रीधर ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जिले में अन्वेषण के बाद जीएसआई ने अपनी रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोन पहाड़ी इलाके के सब-ब्लॉक एच में 170 मीटर की लंबाई में 3.03 ग्राम प्रति टन सोने (औसत दर्जा) वाले 52,806.25 टन अयस्क संसाधनों का अनुमान जताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commercial LPG Cylinder: गैस सिलेंडर पर बढ़े 195 रुपये तो क्या बोली सरकार, 'ये पूरी तरह...'
गैस सिलेंडर पर बढ़े 195 रुपये तो क्या बोली केंद्र सरकार, 'ये पूरी तरह...'
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Explained: तपते मार्च की जगह ओले-बरसात क्यों? 30 दिनों में 45 मौतें और फसलें बर्बाद... अब अप्रैल-मई में कैसा रहेगा मौसम?
तपते मार्च की जगह ओले-बरसात क्यों, अब अप्रैल-मई में कैसा रहेगा मौसम?
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, इस मजबूरी में चैनल को लेना पड़ा ये फैसला
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, चैनल ने लिया बड़ा फैसला
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
April 2026 School Holidays: बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
Diabetes Nerve Damage: सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Embed widget