एक्सप्लोरर

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर एक्शन, सरकार ने आतंकी घोषित किया

Gangster Goldy Brar: केंद्र सरकार ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया है. उसे UAPA के तहत आतंकी घोषित किया गया है. उसने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

Goldy Brar Declared As Terrorist: केंद्र सरकार ने सोमवार (1 जनवरी) को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया. गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गोल्डी बराड़ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है.

गृह मंत्रालय ने कहा कि गोल्डी बराड़ को सीमा पार स्थित आतंकवादी एजेंसियों का समर्थन मिलता है और वह कई हत्याओं में शामिल रहा है. नोटिस मे कहा गया कि बराड़ राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने में शामिल था.

हथियारों की तस्करी में शामिल था गोल्डी बराड़
गृह मंत्रालय ने कहा कि गोल्डी बराड़ सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से आधुनिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी में शामिल था. वह हत्याओं को अंजाम देने के लिए इन हथियारों को शार्प शूटरों को सप्लाई करता था. 

'देश विरोधी गतिविधियों की रची साजिश'
मंत्रालय ने कहा कि वह और उसके सहयोगी तोड़फोड़ करने, आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करने, लक्षित हत्याओं को अंजाम देने और पंजाब में अशांति फैलाने, सांप्रदायिक सद्भाव, कानून व्यवस्था को बाधित करने और देश विरोधी गतिविधियों की साजिश रचने में शामिल थे.

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की ली थी जिम्मेदारी
कनाडा स्थित आतंकवादी ने 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी. गौरतलब है कि मूसेवाला की मई 2022 में पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद इंटरपोल ने जून 2022 में गोल्डी बराड़ के प्रत्यर्पण के लिए रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किया था.

कौन है गोल्डी बराड़?
बता दें कि वह मूल रूप से पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले हैं और उनका जन्म 1994 में हुआ था. वह छात्र वीजा लेकर कनाडा भाग गया था और वहीं से आपराधिक गतिविधियां अंजाम दे रहा है. वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है. पिछले साल सिंतबर में गोल्डी पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी बराड़ से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- सेना के जवानों का LoC के गांवों में न्यू ईयर सेल‍िब्रेशन, स्‍थानीय लोगों संग ली चाय की चुस्‍की, डांस कर उठाया लुत्‍फ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi News: हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
क्या यह US-इजरायल और ईरान में जंग नहीं, मुस्लिम और क्रिश्चियन का महायुद्ध? जानें ऐसा कहने की वजह
क्या यह US-इजरायल और ईरान में जंग नहीं, मुस्लिम और क्रिश्चियन का महायुद्ध? जानें ऐसा कहने की वजह
Embed widget