एक्सप्लोरर

Gorakhpur Temple Attack: गोरखपुर मंदिर का हमलावर IIT से कर चुका है इंजीनियरिंग, योगी सरकार बोली- ये आतंकवादी घटना

अवनीश अवस्थी ने कहा, गोरखपुर मामला एक साजिश का हिस्सा है और इसे आतंकवादी घटना कहा जा सकता है. एटीएस और एसटीएफ इसकी जांच करेंगे.

Gorakhpur Attack: गोरखपुर मंदिर हमला मामले में यूपी के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और एटीएस चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अवनीश अवस्थी ने कहा, गोरखपुर मामला एक साजिश का हिस्सा है और इसे आतंकवादी घटना कहा जा सकता है. एटीएस और एसटीएफ इसकी जांच करेंगे. फिलहाल लैपटॉप और मोबाइल की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, जिन सुरक्षाकर्मियों ने हमले को नाकाम किया है, उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है. 

वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि हमले के दौरान कुछ धार्मिक नारे लगाए गए. दो लोगों को चोटें भी आई हैं. पुलिस ने हमला करने वाले जिस शख्स को गिरफ्तार किया, उसका नाम अहमद मुर्तजा है, जो गोरखपुर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि उसने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की है. उसके पास से जो चीजें बरामद हुई हैं, उसे देखते हुए ही कहा जा सकता है कि यह गंभीर साजिश है और इसको आतंकी घटना से इनकार नहीं कर सकते. 

एडीजी ने आगे कहा कि जो दस्तावेज मिले हैं, वो सनसनीखेज हैं. गिरफ्तार शख्स के खिलाफ गोरखपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है. आगे जो भी डेवलपमेंट होंगे, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. एडीजी ने यह भी बताया कि अगर यह शख्स अंदर पहुंच जाता तो स्थिति बेकाबू हो जाती. आज हमलावर न्यायिक हिरासत में जाएगा और उसका इलाज भी कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि हम सभी एजेंसियों की मदद लेंगे और जहां जहां इस हमलावर ने ट्रैवल किया है, उसकी जांच करेंगे. अगर वह विदेश गया होगा, तो उसकी भी जांच की जाएगी. यह भी बताया जा रहा है कि आईबी, एआईए भी मामले की जांच में जुटी हैं. 

क्या है मामला

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के साउथ गेट पर रविवार शाम एक युवक ने धार्मिक नारे लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश की और सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो कॉन्स्टेबल को धारदार हथियार से घायल कर दिया. सुरक्षाकर्मियों के पकड़ने की कोशिश में वह शख्स भी घायल हो गया. गोरखनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय की सर्वोच्‍च पीठ है और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस पीठ के महंत हैं.

गोरखपुर जोन (क्षेत्र) के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अखिल कुमार ने बताया कि हमले में आरक्षी गोपाल कुमार गौड़ और अनिल पासवान घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

मंदिर के गेट के पास तैनात एक ट्रैफिक कांस्टेबल रमेश सिंह ने बताया, "हमें समझ में नहीं आया कि वह अचानक क्यों आया और मंदिर के गेट पर तैनात पीएसी कांस्टेबल पर हमला कर दिया."

गोरखनाथ मंदिर के कर्मचारी विनय कुमार गौतम ने कहा कि एक व्यक्ति ने मंदिर के गेट पर एक धार्मिक नारा लगाया और दो पीएसी कांस्टेबल को धारदार हथियार से घायल कर दिया और वह हथियार को गमछा में छिपा रहा था.

ये भी पढ़ें

लखीमपुर खीरी कांड : आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget