एक्सप्लोरर

करतारपुर दर्शन: भारतीय श्रद्धालुओं को देने होंगे 20 डॉलर, भक्तों की खातिर मजबूरी में भारत ने भरी हामी

पाकिस्तान की तरफ से कॉरिडोर का उद्घाटन 9 नवंबर को होगा जबकि भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उद्घाटन 8 नवंबर को होगा. 9 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह करतारपुर साहिब जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे.

नई दिल्ली: करतापुर साहिब दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन लगने वाली 20 डॉलर प्रति श्रद्धालु की फीस देने के लिए भारत राजू हो गया है. भारत ने गुरुनानक देव के भक्तों की खातिर मजबूरी में पाकिस्तान की 20 डॉलर फीस की अड़ियल जिद को मान लिया है. यह फीस श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के दौरान ही भरनी होगी. बता दें पाकिस्तान 20 अक्टूबर से करतारपुर दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने थे लेकिन पाकिस्तान की जिद के चलते भारत ने रजिस्ट्रेशन टाल दिया था.

इसके साथ ही खबर है कि करतारपुर कॉरिडोर के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले समझौते पर अब 23 अक्टूबर के बजाए 24 अक्टूबर को दस्तकत होंगे. भारत ने पहले इस एग्रीमेंट में 20 डॉलर वाली शर्त के चलते इसके फाइनल ड्राफ्ट को नकार दिया था. आखिर श्रद्धालुओं की भाववाओं का सम्मान करते हुए भारत पाकिस्तान की शर्त मानने पर राजी हो गया.

करतारपुर कॉरीडोर: पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा- 9 नवंबर को होगा उद्घाटन, बतौर यात्री दर्शन करने जाएंगे मनमोहन सिंह

पाकिस्तान इस वक्त आर्थिक तंगी को दौर से गुजर रहा है, ऐसे में वो कहीं से भी पैसा कमाने की जुगाड़ में लगा हुआ है. प्रति श्रद्धालु 20 डॉलर की फीस को भारतीय रुपयों में बदलें तो यह करीब 1420 रुपये होते हैं. पाकिस्तान को इससे हर महीने करीब 21 करोड़ रुपये मिलेंगे.

कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार भरे 20 डॉलर की फीस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने करतारपुर साहिब जाने वाले हर तीर्थयात्री पर पाकिस्तान की ओर से प्रस्तावित 20 डॉलर के सेवा शुल्क को 'जजिया टैक्स' करार देते हुए कहा कि इस पैसे का भुगतान मोदी सरकार को खुद करना चाहिए. तिवारी ने ट्वीट कर कहा, ''अगर पाकिस्तान करतारपुर गलियारे के लिए 20 डॉलर के शुल्क पर जोर देता है और 23 अक्टूबर को भारत समझौते पर हस्ताक्षर करता है तो फिर एनडीए-बीजेपी सरकार को इस जजिया टैक्स का भुगतान खुद करना चाहिए. करतारपुर साहिब जाने के लिए पैसे का भुगतान करना 'खुले दर्शन' की भावना के खिलाफ है.''

करतारपुर साहिब: पाकिस्तान नहीं जा पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगी ये खास व्यवस्था

पाकिस्तान के फैसले पर विदेशमंत्रालय ने क्या कहा था? मंत्रालय ने कहा, ''यह निराशा की बात है कि भारत के तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई मुद्दों पर सहमति बनने के बावजूद पाकिस्तान प्रति तीर्थयात्री प्रति यात्रा 20 डॉलर सेवा शुल्क लगाने पर जोर दे रहा है.'' उसने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान से लगातार अनुरोध किया है कि तीर्थयात्रियों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए उसे इस तरह का शुल्क नहीं लेना चाहिए. बयान में कहा गया था कि भारत किसी भी समय स्थिति के अनुसार समझौते में संशोधन को तैयार होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget