एक्सप्लोरर

धड़ल्ले से बगैर लाइसेंस वाले को बेचा जा रहा था बैन कफ सिरप! गुजरात पुलिस ने पकड़ा 66 लाख रुपए का स्टॉक, केस दर्ज

Codeine Cough Syrup: पुलिस ने छापेमारी कर कोडीन युक्त कफ सिरप की 44,000 बोतलें जब्त कीं. पुलिस आरोपी राजेश पटेल की तलाश कर रही है.

Vadodara News: गुजरात के सबसे बड़े शहरों में से एक अहमदाबाद में बैन कफ सिरप को बेचने का मामला सामने आया है. अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि शहर में बैन कोडीन सिरप को बेचने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. कोडीन सिरप को बिना डॉक्टर की परामर्श के किसी को नहीं दिया जा सकता है. इन दवाई की लत लग सकती है, जिसकी वजह से कई बार लोगों की ओवरडोज की वजह से मौत भी हो जाती है. 

अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेश पटेल के तौर पर हुई है, जो पेशे से फार्मासिस्ट है. राजेश ने दवा के स्टॉक को दो लोगों को बेचा. यहां हैरानी वाली बात ये है कि इन दोनों ही लोगों के पास दवा बेचने के लिए लाइसेंस नहीं था. उनकी सूचना के आधार पर वडोदरा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वडोदरा के बाहरी इलाके बाजवा गांव में एक गोदाम पर छापा मारा और कोडीन युक्त कफ सिरप की 44,000 बोतलें जब्त कीं.

66 लाख है बरामद हुई बोतलों की कीमत

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वडोदरा पुलिस के पुलिस इंस्पेक्टर वीएस पटेल ने बताया कि छापेमारी में कफ सिरप की जितनी बोतलें बरामद हुई हैं, उनकी मार्केट में कीमत 66 लाख रुपये है. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि वर्तमान में राजेश पटेल पुलिस की गिरफ्त से दूर है और उसे अरेस्ट करने के लिए तलाश चल रही है. कफ सिरप की बोतलों को छिपाकर रखा गया था. लोगों की नजरों से दूर रखने के लिए बोतलों की पेटियों के ऊपर कंक्रीट पत्थर रखे गए थे. 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी राजेश पटेल के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें: कब से बच्चों को देना चाहिए कफ सिरप? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में बारिश ही बनी काल, पानी में उतरा करंट, किशोर और उसे बचाने आए ऑटो ड्राइवर की मौत
हैदराबाद में बारिश ही बनी काल, पानी में उतरा करंट, किशोर और उसे बचाने आए ऑटो ड्राइवर की मौत
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
कौन हैं मीनाक्षी नटराजन? राहुल गांधी की वो खास नेता जिनके राज्यसभा नॉमिनेशन पर छिड़ गई 'जंग'
कौन हैं मीनाक्षी नटराजन? राहुल गांधी की वो खास नेता जिनके राज्यसभा नॉमिनेशन पर छिड़ गई 'जंग'
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget