एक्सप्लोरर

AAP का दावा- गुजरात पार्टी दफ्तर पर छापा, पुलिस ने दो घंटे तक ली तलाशी, पुलिस ने किया इनकार

Aam Aadmi Party के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार शाम गुजरात दौरे के लिए निकले. उनके पहुंचने से पहले ही गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर रेड कर दी.

Arvind Kejriwal in Gujarat: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दो दिवसीय गुजरात (Gujarat) दौरे पर हैं. केजरीवाल के गुजरात पहुंचने से पहले ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर में गुजरात पुलिस (Gujarat Police) ने छापा मार दिया. इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि ये छापेमारी करीब दो घंटे तक चली, जिसमें पुलिस को कुछ नहीं मिला. हालांकि पुलिस ने छापेमारी के दावे को खारिज कर दिया है.

केजरीवाल के रविवार शाम गुजरात पहुंचे ही आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर बताया कि आप के दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने रेड डाली है. गढ़वी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर गुजरात पुलिस की 2 घंटे छापेमार कार्रवाई चली लेकिन कुछ नहीं मिला, उन्होंने कहा कि वे फिर आएंगे.”

केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस छापेमारी को लेकर बीजेपी को घेर लिया और ट्वीट कर दावा किया, “गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गयी है. “आप” के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है...दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी. दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला...हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं.”

समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ मीटिंग करेंगे केजरीवाल
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 12 और 13 सितंबर को अहमदाबाद में ही रहेंगे. वह यहां व्यापारी, ऑटो ड्राइवर्स, सफाई कर्मचारी और वकीलों जैसे समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ टाउनहॉल मीटिंग करेंगे. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी है. लगातार आप के नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं. दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात में भी केजरीवाल ने कई घोषणाएं की हैं. 

ये भी पढ़ें

Bharat Jodo Yatra: केरल के लोगों की तारीफ करते हुए बोले राहुल गांधी- यहां के डीएनए में है 'भारत जोड़ो' का संदेश

Govandi: गोवंडी गवर्नमेंट गर्ल्स हॉस्टल से 6 नाबालिग छात्राएं फरार, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget