एक्सप्लोरर

बंगाल-यूपी के बाद बजरंग दल ने अब मध्य प्रदेश के छतरपुर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

देश में हनुमान चालीसा पर नई सियासत शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश और अब मध्य प्रदेश में हिन्दूवादी संगठनों ने सड़कों पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है. बता दें कि इन संगठनों के लोगों ने मुस्लिमों द्वारा सड़कों पर नमाज अदा करने के विरोध में यह कदम उठाया गया है.

भोपाल: देश में अली और बजरंगबली पर सियासत और तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल से सड़कों पर हनुमान चालीसा पढ़ने की जो सियासत शुरू हुई वह अब देश के कई शहरों में पहुंच चुकी है. उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत, अलीगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल और छतरपुर में हनुमान चालीसा पर राजनीति गरमा गई है. इसके साथ ही झारखंड के जमशेदपुर में भी सड़कों पर हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला सामने आ चुका है. बता दें कि हिन्दू संगठन मुसलमानों के द्वारा सड़कों पर नमाज पढ़ने के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. पश्चिम बंगाल में हर मंगलवार को विभिन्न शहरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है.

हनुमान चालीसा पाठ का ताजा मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है. यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर हनुमान चालीसा का पाठ किया है. इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमें हनुमान चालीसा पाठ करने की आजादी मिलनी चाहिए. कार्यकर्ताओं का कहना है, ''जब विशेष समुदाय के लोग सार्वजनिक स्थानों- रेल, बस ,ट्रक जैसी जगहों पर अपना धार्मिक कार्यक्रम कर सकते है तो हम क्यों नहीं''

यूपी के अलीगढ़ में भी उठा मामला

मुसलमानों के सड़कों पर नमाज अदा करने वाले विरोध में कुछ संगठनों ने अलीगढ़ में सड़कों पर ही प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा के पाठ का फैसला किया है. इसके बाद से अलीगढ़ प्रशासन सकते में है. प्रशासन ने यहां सड़कों पर होने वाली धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. अलीगढ़ के जिलाधिकारी सी.बी. सिंह ने कहा है कि यह प्रतिबंध सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर भी लगा है. हालांकि, ईद जैसे मौकों पर यह प्रतिबंध नहीं रहेगा, क्योंकि तब बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं. उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व अनुमति के जुमे की नमाज सहित किसी भी धार्मिक गतिविधियों को सड़कों पर आयोजित नहीं करने दिया जाएगा. जिलाधिकारी ने कहा कि हर किसी को उनके धर्म का पालन करने की आजादी है, लेकिन ये आजादी उनके अपने घर पर हैं न कि सड़कों पर.

हाथरस और शामली में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

यूपी के शामली में भी हिन्दू संगठनों ने सड़कों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया. पहले हाथरस में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नमाज पढ़े जाने के विरोध में सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद अब शामली में भी हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सड़क पड़ खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है. इस कारण यहां सड़कों पर जाम भी देखने को मिला था, लेकिन हिन्दू जागरण मंच के कार्येकर्ताओं ने अपना पाठ जारी रखा.

इशरत जहां के हनुमान चालीसा पाठ पर हुआ था बवाल

सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक मामले की याचिकाकर्ता रहीं इशरत जहां का कहना है कि उनके हिजाब पहनकर हनुमान चालीसा पाठ में भाग लेने पर उन्हें धमकाया गया. हावड़ा में गोलाबाड़ी पुलिस को दी गई शिकायत में इशरत जहां ने कहा कि वे करीबी रिश्तेदार और मकान मालिक के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिए, इसी वजह से धमकी दी गई. उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम के बाद सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने उसे घेरा और उसे धमकाया. पुलिस का इस मामले पर कहना है कि वह मामले की पड़ताल कर रही है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन

मुंबई में अगले 48 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, BMC ने लोगों से सावधान रहने को कहा

भगोड़े माल्या ने सुप्रीम कोर्ट को लिखी चिट्ठी, कहा- मेरी और मेरे घरवालों की संपत्ति जब्त न की जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर देबस्मिता पॉल के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget