एक्सप्लोरर

'जिन्ना जैसी मानसिकता वाले हैं राहुल गांधी', कांग्रेस नेता के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत में कभी सिखों को लेकर बात नहीं की. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वो सत्ता में थे तो किस सरकार ने राक्षसों को जन्म दिया.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार (17 सितंबर) को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना जैसी मानसिकता रखने का आरोप लगाया. हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी के भारत में रहने वाले सिख समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि नेता विपक्ष चाहते हैं कि देश में खून बहे.

अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर गए राहुल गांधी ने वर्जीनिया में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में लड़ाई इस बात की है कि एक सिख व्यक्ति को पगड़ी और कड़ा पहनने तथा गुरुद्वारे जाने की अनुमति हो या नहीं. उन्होंने कहा था कि ये लड़ाई इसी बात की है और ये केवल सिख नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है.  

'भारत में नहीं करते सिखों की बात'- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत में कभी सिखों को लेकर बात नहीं की. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वो सत्ता में थे तो किस सरकार ने राक्षसों को जन्म दिया. उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्हें इस बात पर आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि ऐसा क्यों हुआ.

 

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की मानसिकता की तुलना जिन्ना से करते हुए कहा, ''वो बीते साल यहां आए थे तो उन्होंने कहा था कि सिख दूसरे दर्जे के नागरिक हैं. वो एक नैरेटिव तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं. वो झूठ और भ्रम फैला रहे हैं. ये मोहम्मद अली जिन्ना की तरह ही है, जैसे उन्होंने किया था कि मुझे वह चाहिए जो मैं चाहता हूं या फिर मैं इसे नष्ट कर दूंगा. उनकी मानसिकता भी उसी तरह की है."

'जिन्ना की तरह कर रहे काम'

उन्होंने कहा, ''कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि बैठकर इस मुद्दे को सुलझाया जाए. उन्हें देश के लिए आरएसएस के योगदान को देखना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की विचारधारा में एक खास बात है राष्ट्र प्रथम, लेकिन वह (राहुल गांधी) जिन्ना की तरह काम कर रहे हैं. आप इसे एक तरह से तोड़कर रख देना चाहते हैं.'' 

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी के जन्मदिन पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का आया स्पेशल मैसेज, जानें क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget