एक्सप्लोरर

आसमान से बरसेगी आग! अगले 3 दिन में पारा होगा 5 डिग्री हाई, जानें क्या वॉर्निंग दे रहा मौसम विभाग

Heat Wave Alert: भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों, जैसे ग्वालियर, उज्जैन और इंदौर के संभाग में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है.

Heat Wave Alert: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार (23 मार्च, 2025) को देश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान की वृद्धि हो सकती हैं, जबकि उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. तापमान में वृद्धि के कारण विभिन्न इलाकों में तेज लू चलेगी. 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई है. इसी के साथ-साथ गुजरात में भी अगले तीन दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद के अनुमान जताएं हैं. वहीं गुजरात के तटीय क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है.

मध्य प्रदेश में 40 डिग्री पहुंचा पारा

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों, जैसे ग्वालियर, उज्जैन और इंदौर के संभाग में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. 27 से 31 मार्च के बीच इन इलाकों में हीट वेव चलेगी. भले ही हिमालय के ऊपरी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन यह उतना स्ट्रांग नहीं है. आईएमडी ने यह भी कहा है कि मार्च से मई तक 15 से 20 दिन जबरदस्त लूं चलेगी. इसके कारण मार्च से मई तक 30 से 35 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट रहेगा.

कुछ दिनों से सुहाना बना था मौसम

भले ही उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के इलाकों में आंधी और तूफान ने मौसम सुहाना किया हुआ था, लेकिन अब आने वाले दिनों में आसमान से आग बरसाने वाली है. बीते 24 घंटे में उड़ीसा और केरल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा देखने को मिली थी. इसके अलावा झारखंड, उत्तराखंड, तेलंगाना और कर्नाटक की कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मेघालय में तेज हवा और आंधी से मौसम में नमी बनी हुई थी, लेकिन अब इन इलाकों में जोरदार लू चलेगी.

यह भी पढ़ें- नमक, पेशावरी चप्पल और लाहौरी कुर्ते; पाकिस्तान से क्या क्या खरीदता है भारत? ये रही पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Iran War: '80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
'80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
Assam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget