एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में बाढ़: घाटी में हो रही बर्फबारी-बारिश से अबतक 4 की मौत, मोदी ने की महबूबा से बात

जम्मू:  आतंक की गोलियों और अलगाववाद से गूंजने वाली वादियां अब भारी बर्फबारी और बारिश की दोहरी मार के भंवर में फंस गई हैं. दक्षिण और मध्य कश्मीर में बाढ़ घोषित कर दी गई है. कश्मीर में बाढ़ से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. मौजूदा स्थितियों ने कश्मीर में आयी 2014 की भयानक बाढ़ की यादें ताजा कर दी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के हालात पर राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है. प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी ट्विटर पर भी दी है. पीएम ने ट्विटर पर बताया है,  ''जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के बारे में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की. हालात से निपटने में केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है.''

 

पुंछ में 17 लोगों को सेना ने बचाया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से यहां के कई इलाके प्रभावित हैं. खास तौर पर कलाई पुल और सुरनकोट इलाके में कई लोग फंस गए थे. लोगों को बचाने के लिए सेना की मदद ली गई. सेना ने हेलिकॉप्टर से बाढ़ में फंसे 17 लोगों की जान बचाई. सेना ने एयरफोर्स और स्थानीय प्रशासन की मदद से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.

कुलगाम में भी भारी बारिश, पांच लोग लापता

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भी भारी बारिश की वजह से यहां पर हाल बेहाल है. यहीं की कोकरनाग में बांग्री नदी में पानी के तेज बहाव में एक सूमो बह गयी. कार में मौजूद 11 लोगों में से छह को रेस्क्यू टीम ने जान को जोखिम में डालकर बचा लिया गया है, जबकि पांच लोग अभी तक लापता है.

जम्मू-कश्मीर में बाढ़: घाटी में हो रही बर्फबारी-बारिश से अबतक 4 की मौत, मोदी ने की महबूबा से बात

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सड़कें नदियों में बदल गई है. लगातार चार अप्रैल से हो रही बर्फबारी और बारिश ने कई इलाकों में पानी भर गया है. घाटी की खूबसूरती झेलम नदी भी खतरे के निशान से सौलह फीट उपर बह रही है.

पुलवामा में पुल टूटने से परेशानी

इतना ही नहीं पुलवामा में भी भारी बारिश की चपेट से पुल टूटने की कगार पर है. लोगों को एक-जगह से दूसरी जगह पर परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है.

जम्मू-कश्मीर में बाढ़: घाटी में हो रही बर्फबारी-बारिश से अबतक 4 की मौत, मोदी ने की महबूबा से बात

सोपोर में चल रही है गलियों में नाव

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में कई घर पानी में डूब गए हैं. लोग गलियों में आर्मी और पुलिस की मदद से नाव से एक जगह से दूसरी जगह जा पा रहे है. बर्फबारी और तेज बारिश का असर जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भी पड़ा है. जवाहर टनल पर बर्फ की चादर दिखी तो खराब मौसम की वजह से हाइवे पर गाडियों की आवाजाही भी कम रही.

सेना और स्थानीय प्रशासन मदद में जुटा

जम्मू-कश्मीर में सेना एक बार फिर कमर कस ली है. श्रीनगर, पुंछ और सोपोर समेत कई जगह पर सेना के जवानों रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे दिखे. जम्मू-कश्मीर के दक्षिण और मध्य इलाकों में बाढ़ घोषित कर दी गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
Bomb Threat Case: विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज... सबको उड़ा दूंगा, पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी
विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज... सबको उड़ा दूंगा, पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
UP News: यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
दीपिका कक्कड़ की खराब तबीयत के बीच शोएब इब्राहिम के साथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सुरभि चंदना संग करेंगे काम, शाइनी के साथ करेंगे रोमांस
शोएब इब्राहिम के साथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सुरभि चंदना संग करेंगे काम, शाइनी के साथ करेंगे रोमांस
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
JEE Mains 2026: JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
BA.3.2 Covid Variant: कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
Embed widget