एक्सप्लोरर

Heeralal Samariya Profile: कौन हैं हीरालाल सामरिया जिन्होंने ली है मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ?

Chief Information Commissioner: सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया ने केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त रूप में शपथ ली है. वह सरकार में अब तक कई महत्पूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं.

Heeralal Samariya: सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया ने सोमवार (6 नवंबर) को केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के प्रमुख के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 63 वर्षीय सामरिया को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई. 

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह समेत कई हस्तियां मौजूद थीं. इससे पहले यशवर्धन कुमार सिन्हा इस पद पर थे जो अक्टूबर में रिटायर हुए थे. आइये जानते हैं मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया का प्रोफाइल.

कौन हैं मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया?

केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त बने हीरालाल सामरिया इस पद को संभालने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं. हीरालाल सामरिया मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं. 14 सितंबर 1960 को उनका जन्म भरतपुर जिले के पहाड़ी गांव में हुआ था. उन्होंने राजस्थान विश्विविद्यालय से बीई सिविल (ऑनर्स) किया है.  

सामरिया ने सरकार में कई महत्पूर्ण पदों पर काम किया है, जिनमें श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद शामिल हैं. सामरिया तेलंगाना कैडर के 1985 बैच के अधिकारी है. उन्हें 7 नवंबर 2020 को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था.

सामरिया ने करीमनगर और गुंटूर के कलेक्टर के रूप में भी काम किया है. वह तेलंगाना में वाणिज्य कर विभाग और आंध्र प्रदेश में परिवहन विभाग में आयुक्त रहे हैं. 

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था पदों को भरने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) और राज्य सूचना आयोगों (एसआईसी) में रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाने का केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश देते हुए 30 अक्टूबर को कहा था कि ऐसा नहीं होने पर सूचना का अधिकार कानून ‘निष्प्रभावी’ हो जाएगा.

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को राज्य सूचना आयोगों में मंजूर पदों, रिक्तियों और वहां लंबित मामलों की कुल संख्या सहित कई पहलुओं पर सभी राज्यों से सूचना एकत्र करने को कहा था.

सामरिया की मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के बाद सूचना आयुक्त के आठ पद रिक्त हैं. आयोग में इस समय दो सूचना आयुक्त हैं. आरटीआई मामलों के सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण केंद्रीय सूचना आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं. मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त 65 वर्ष की आयु तक पद पर बने रह सकते हैं.

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को किया फोन, इजरायल-हमास जंग पर हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीयों को लिए खुशखबरी! ईरान के इस नेक काम से भारत में तेल की किल्लत खत्म
मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीयों को लिए खुशखबरी! ईरान के इस नेक काम से भारत में तेल की किल्लत खत्म
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
बच्ची का रेप और हत्या करने के दोषी की मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, दी ये वजह
बच्ची का रेप और हत्या करने के दोषी की मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, दी ये वजह

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget