एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: मणिपुर पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार, 'पूर्वोत्तर में कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हैं'

Himanta Biswa Sarma Slams Congress: पूर्वोत्तर राज्यों और अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है.

Himanta Biswa Sarma On Congress: मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरे जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार (8 अगस्त) को लोकसभा में केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था.

कुछ घंटे बाद मंगलवार को ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जब अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलेंगे तब उनका ज्ञान देखना. हिमंत सरमा ने यहां तक आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर में कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हैं.

क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

हिमंत सरमा ने कहा, ''आप बताइये कि कब प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को नजरअंदाज किया है? उन्होंने 60 बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है. वह सबकुछ जानते हैं. वह हर चीज का मार्गदर्शन कर रहे हैं. हमें पता है कि वह कमांड में हैं और जब पीएम अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे तब उनका ज्ञान देखना, तब आपको अहसास होगा कि मेरे और उनके दिल में क्या है...''

कांग्रेस के हाथ खून से रंगे होने का लगाया आरोप

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीएम सरमा ने कहा कि वह साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि स्वतंत्रता के समय से उनके क्षेत्र में कई विवादों का हल इसलिए हो सके, क्योंकि शुरुआती वर्षों में कांग्रेस की ओर से गलत नीतियों को अपनाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे नगालैंड, मिजोरम, असम, मणिपुर हो या पूर्वोत्तर के अन्य क्षेत्र हों, कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हुए हैं.

जवाहरलाल नेहरू कभी असम नहीं आए- हिमंत सरमा

हिमंत सरमा ने कहा कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू कभी असम नहीं आए. जब इंदिरा गांधी ने नेली का दौरा किया तो न्यूयार्क टाइम्स के पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आप इसकी जिम्मेदारी लेगीं, उन्होंने मना कर दिया.  कांग्रेस पार्टी का इतिहास खूनी रहा है. उन्होंने कहा कि पुपुल जयकर ने लिखा है कि इंदिरा गांधी जब भी नॉर्थ इस्ट आना चाहा, नेहरू ने उन्हें मना कर दिया, क्योंकि उन्हें लगता था कि चीनी सेना उन्हें गिरफ्तार कर लेगी. 

सरमा ने कहा कि फकरुद्दीन अली अहमद तेजपुर से इसलिए चले गए, क्योंकि उन्हें लगा कि अगले दिन चीनी सेना आने वाली है. उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी कोकराझार में सिर्फ एक घंटे के लिए आए. क्या आपको लगता है कि एक घंटे के दौरे से हीलिंग टच दिया जा सकता है?

'बीजेपी कांग्रेस पार्टी के गलत फैसलों को झेल रही है'

हिमंत सरमा ने कहा, ''अगर आज नॉर्थ ईस्ट में अलग-अलग जातियां लड़ रही हैं तो ये आपकी (कांग्रेस) गलती है. अगर आपने पहले ही सही तरीके से राज्यों का बंटवारा किया होता तो आज यह नहीं होता. कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट में वॉर जोन जैसी स्थिति पैदा कर दी है. जब 1993 में 1,100 लोगों को मार दिया गया, तब कांग्रेस के किसी प्रधानमंत्री ने वहां का दौरा किया?''

उन्होंने कहा, ''बीजेपी कांग्रेस पार्टी के गलत फैसलों को झेल रही है. आज हम शरणार्थी को नहीं निकाल पा रहे हैं तो यह आपकी नीतियों के कारण हुआ है. आज (विपक्षी गठबंधन) INDIA के नेता वहां जाते हैं तो वे वहां एक रात बिताने से वहां के एक्सपर्ट नहीं बन जाते हैं. आपका इतिहास खूनी है. आपके हाथों में नॉर्थ ईस्ट के लोगों का खून है. आप न जवाहरलाल नेहरू के समय में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ थे, न राहुल गांधी के समय में हैं.''

यह भी पढ़ें- YS Sharmila Remarks: आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई एस शर्मिला ने राहुल गांधी की जमकर की तारीफ, क्या कुछ बोलीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget