एक्सप्लोरर

HMPV Virus First Case In India: भारत में आ गया चीन का खतरनाक HMPV वायरस! दिल्ली-महाराष्ट्र समेत किन राज्यों पर खतरा, जानें एडवाइजरी

HMPV Virus First Case In India: दुनिया कोविड की महामारी से अच्छे से उबर नहीं पाई थी कि एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है. अब यह खतरनाक वायरस भारत में भी पहुंच चुका है.

HMPV Virus First Case In India: चीन से फैले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानी HMPV ने अब भारत में दस्तक दे ही. इसका पहला मामला बेंगलुरू में दर्ज किया गया है. एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस नए वायरस से आठ महीने की बच्ची संक्रमित हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक प्राईवेट अस्पताल ने बच्ची का टेस्ट किया था, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. हालांकि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने वायरस का टेस्ट अभी नहीं किया है, इस संबंध में केंद्र को जानकारी दे दी गई है.

वायरस के तेजी से फैलने की चर्चा के बाद, भारत सरकार अलर्ट मोड में है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार (4 जनवरी 2025) को एक बैठक की, जहां मंत्रालय ने कहा कि देश श्वसन संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए अच्छे से तैयार है. इसके साथ ही मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से चीन की स्थिति के बारे में अपडेट देते रहने का अनुरोध किया है.

इन राज्यों ने जारी की एडवाइजरी

केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकारों ने भी ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस  (HMPV) को लेकर सावधानियां बरतनी चालू कर दी हैं. दिल्ली में मेडिकल अफसरों ने रविवार (6 जनवरी) को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) सहित सांस से संबंधित बीमारियों से होने वाले खतरों से निपटने के लिए गाइड लाइन जारी की हैं.

दिल्ली में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डा.वंदना बग्गा ने दिल्ली के सभी 11 जिलों के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों और राज्य प्रभारी के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और इस केस पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. वंदना बग्गा ने अस्पतालों को अलर्ट रहने, इन्फ्लुएंजा व सांस के गंभीर संक्रमण की बीमारी सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (SARI) के मामलों को रिपोर्ट करने व दवाओं का पर्याप्त स्टाक रखने को भी कहा है.

महाराष्ट्र ने भी जारी की एडवाइजरी

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने भी वायरस को लेकर दिशा- निर्देश जारी किए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सांस से संबधित मामलों के डाटा का विश्लेषण किया है. स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों का कहना है कि HMPV वायरस गंभीर श्वसन संक्रमण से संबंधित बीमारियां पैदा करता है. इसकी पहचान 2001 में नीदरलैंड के विशेषज्ञों द्वारा की गई थी. यह एक मौसमी बीमारी है, जो आमतौर पर फ्लू की तरह सर्दियों में होती है.

यह सावधानी बरतने के निर्देश

वहीं डॉक्टरों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खांसते- छींकते समय मुंह और और नाक को ढकें, बुखार, खांसी या छींक आ रही तो पब्लिक जगहों से दूर रहें. इसके अलावा हाथों को अच्छे से धोने, हेल्दी खाना खाने, बीमारी लोगों से दूर रहने का निर्देश दिया.

गुजरात ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद, गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने भी इस वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी की है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में HMPV वायरस का अभी कोई मामला नहीं है. मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि सांस संबंधी समस्या होने पर डॉक्टरों से संपर्क करें. साथ ही खांसते या छींकते समय, मुंह और नाक को रुमाल से ढंकने की सलाह दी है. साथ ही कहा कि यदि बीमार हैं तो सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें.

ये भी पढ़ें: भारत में मिला चीन में तबाही मचाने वाले HMPV virus का पहला केस, 8 महीने का बच्चा संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget