एक्सप्लोरर

यहां जानें, अमीरों को कैसे लूटता था पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी?

नीरव मोदी हैसियत के हिसाब से मोटा मुनाफा लूटता था. बारगेनिंग की गुंजाइश के लिए नीरव मोदी खास चाल चलता था.

नई दिल्ली:  पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोप नीरव मोदी काली दीवार,लाल कुर्सी और खास तरह की लाइट्स के मायाजाल में फंसा कर अमीरों को लूटता था. यहां पढ़ें कैसे CBI और ED करेंगे नीरव-मेहुल से 11,500 करोड़ रुपये की वसूली?

दिल्ली के पॉश डिफेंस कॉलोनी में नीरव मोदी का शोरूम है. शोरूम में हीरों की चमक में ग्राहकों को सम्मोहित करने के लिए खास तरीके से लाइट का इस्तेमाल किया जाता था. सिर्फ लाइट ही नहीं पूरा स्टोर ऐसा बनाया गया था कि कस्टमर उस मायाजाल से बाहर न निकल पाए.

यहां जानें, अमीरों को कैसे लूटता था पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी? कंगना और बिपाशा सहित कई सितारों को धोखा दे चुका है PNB घोटाले का आऱोपी मेहलु चोकसी

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाली सोशलाइट सुजैन शर्मा ने नीरव मोदी के शोरूम की आपबीती बताई. सुजैन ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ शोरुम में गईं तो उन्हें शीशे के एक कमरे में ले जाया गया. वहां स्टाइलिस्ट पहले से मौजूद थीं. दुल्हन को सजाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट भी लग गए और कस्टमर को ऐसे तैयार किया गया कि हीरे के गहने छोड़ने का विकल्प ही न बचे. आखिरकार सुजैन की सहेली ने डायमंड सेट खरीद लिया.

नीरव-पीएम मोदी की तस्वीर पर बोले अमित शाह-‘साथ नजर आने पर आरोप साबित नहीं होता’ हैसियत के हिसाब से मोटा मुनाफा लूटता था नीरव मोदी

एबीपी न्यूज़ की संवाददाता शगुन ने बताया, ‘’मेरी एक दोस्त नीरव मोदी के स्टोर में शादी की अंगूठी खरीदने गई थी. उसने दस कैरेट तक के हीरे की अंगूठी दिखाने को कहा. हीरे में दस कैरेट सोने के दस कैरेट से अलग होता है. हीरे में क्वालिटी के लिए नहीं वजन के लिए कैरेट का इस्तेमाल होता है और दस कैरेट का हीरा 3-4 करोड़ तक का नीरव मोदी बेचता था. बड़े कस्टमर को देखकर नीरव मोदी के स्टोर का मैनेजर मिलने आया और कीमत घटाने के लिए भी तैयार हो गया यानी महंगी कीमत पर हीरे बेचने वाला नीरव मोदी मोल-भाव यानि बारगेनिंग भी किया करता था. मतलब मोदी के हीरों की कीमत कम होती थी और उसे बेंचने के दाम ज्यादा. यानि नीरव मोदी हैसियत के हिसाब से मोटा मुनाफा लूटता था. बारगेनिंग की गुंजाइश के लिए नीरव मोदी खास चाल चलता था.

यहां जानें, अमीरों को कैसे लूटता था पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी?

नीरव मोदी के स्टोर में हीरों के गहनों पर प्राइस टैग नहीं लगा होता था. दरअसल कस्टमर को डिस्प्ले पर कम हीरे दिखाते थे और लुकबुक में डिजाइन ज्यादा दिखाते थे. और जब कस्टमर डिजाइन पसंद कर ले तो बेस्ट कट, कैरेट और क्लिएरिटी के आधार पर कीमत बताई जाती थी.

ग्राहकों को कैसे लालच देता था नीरव मोदी?

  • शोरूम में कम लाइट होती थी ताकि गहने पर ही फोकस रहे.
  • अपॉइंटमेंट देकर बुलाते थे ताकि कस्टमर को स्पेशल फील करा सके.
  • शादी की खरीददारी के लिए दुल्हन का खास शीशमहल जैसा कमरा, जिसमें दुल्हन को स्टाइलिश,मेकअप एक्सपर्ट की मदद से सजा संवार कर गहने ट्राई कराए जाते थे.

नीरव मोदी अपने कस्टमर पर शिकारी की तरह नजर रखता था और इसके लिए नीरव मोदी कैमरे का इस्तेमाल हथियार की तरह करता था. नीरव मोदी के स्टोर में ही नहीं बाहर भी कैमरे लगे हैं. कैमरे से कस्टमर की कार और हैसियत देखकर उसका ट्रीटमेंट तय किया जाता था. यही नहीं नीरव मोदी स्टोर के स्टाफ इशारों में ये भी पूछ लेते है कि पेमेंट कैसे करना है. मतलब काला धन खपाने के लिए भी नीरव मोदी तैयार रहता था.

यहां जानें, अमीरों को कैसे लूटता था पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी? फोर सी क्या है? कैमरे के अलावा नीरव मोदी अपने ग्राहकों को फोर सी वन जी की आड़ में जमकर लूटता था. हीरे में फोर सी का मतलब कट, कलर, कैरेट और क्लियरिटी है. नीरव मोदी की लूट का ग्लैमर फैक्टर प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी के गहनों का प्रचार करती थीं. जो गहने प्रियंका पहन लें उनके लिए लोगों में प्रियंका चोपड़ा जैसा गहना पहनने की होड़ लग जाती थी. नीरव मोदी इसी का फायदा उठाता था.

नीरव मोदी ने जितना खर्च अपने हीरों पर कर रखा था उससे कम खर्च अपने डायमंड स्टूडियो के भीतर सजावट में भी नहीं किया था. अमीर ग्राहकों को लूटने में ये खास सजावट सम्मोहन का काम करती थी. जिसके लिए नीरव ने अपने पहले स्टोर को विदेशी डिजाइनर से तैयार करवाया था.

नीरव मोदी ने पैसे वापस ना करने की कोई बात नहीं कही: वकील विजय अग्रवाल PNB घोटाला: बैंक के तीन अधिकारी गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget