एक्सप्लोरर

Tax On Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल पर कितनी कमाई कर रही है सरकार? डीलर का कमीशन भी जानिए

How Much Tax on Petrol-Diesel: दिल्ली में 27 अप्रैल 2022 को पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है. इसमें से प्रति लीटर पेट्रोल पर 49.09 रुपये का टैक्स सरकारी खजाने में जाता है.

Government Earning on Petrol-Diesel : पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से आम आदमी पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. 27 अप्रैल को पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है लेकिन अप्रैल के महीने में 21 बार डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई हालांकि कच्चे तेल के दाम नहीं बढ़े. खास बात यह है कि हम जिस भाव पर तेल खरीदते हैं, उसमें से लगभग 47 फीसदी तक टैक्स होता है. मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल डीजल पर टैक्स कई गुना बढ़ा है. केंद्रीय टैक्स एक्साइज ड्यूटी के अलावा राज्य सरकारें भी पेट्रोल पर वैट के रूप में टैक्स की वसूली करती हैं जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल डीजल के दामों में थोड़ा बहुत अंतर रहता है. 

यहां हम आपको समझा रहे हैं कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर लगाए गए टैक्स का कितना बोझ सीधे तौर पर आपके ऊपर पड़ता है. हम इसे ऐसे भी समझ सकते हैं. दिल्ली में 27 अप्रैल 2022 को पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है. इसमें प्रति लीटर पेट्रोल पर 49.09 रुपये का टैक्स सरकारी खजाने में जाता है. 27.90 रुपये एक्साइज ड्यूटी है और 17.13 रुपये वैट (डीलर कमीशन पर वैट शामिल) है. इसमें डीलर कमीशन 3.86 रुपये प्रति लीटर होता है. 


                                                                Tax On Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल पर कितनी कमाई कर रही है सरकार? डीलर का कमीशन भी जानिए

वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में 27 अप्रैल 2022 को डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है जिसमें 38 रुपये से भी ज्यादा सरकार के खजाने में जाता है. डीलर एक्सक्लूडिंग एक्साइज ड्यूटी और वैट मिलाकर एक लीटर डीजल में से 58.16 रुपये सरकारों के हिस्से में जाते हैं. ये लगभग एक लीटर डीजल के दाम का 60 फीसदी हिस्सा है.


                                                                       Tax On Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल पर कितनी कमाई कर रही है सरकार? डीलर का कमीशन भी जानिए

2014 के बाद से डीजल-पेट्रोल पर 530% बढ़ी एक्साइज ड्यूटी 
जब 2014 में केंद्र में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो उस समय पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी महज 9.20 रुपये प्रति लीटर होती थी जबकि डीजल पर ये महज 3.46 रुपये प्रति लीटर थी. अप्रैल 2022 की शुरुआत तक की बात करें तो पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 27.90 रुपये प्रतिलीटर और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़कर 21.80 रुपये तक जा पहुंची है. पिछली साल दीपावली के आस-पास सरकार ने टैक्स में कुछ कटौती की थी तब आज ये अनुपात है नहीं तो ये आंकड़ा पेट्रोल पर 32.98 रुपये और डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर थी. हम आपको बता दें कुल मिलाकर साल 2014 के बाद से अब तक पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 203 फीसदी और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 530 फीसदी तक बढ़ी है. 

2014 में क्रूड ऑयल और पेट्रोल-डीजल की कीमतें

  • क्रूड ऑयल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत: 106 डॉलर/बैरल (मई 2014 में औसत)
  • पेट्रोल के दाम: (मई, 2014): 71.41 रु/लीटर (औसत)
  • डीजल के दाम: (मई, 2014): 55.49 रु/लीटर (औसत)
  • पेट्रोल पर टैक्स: 9.48 रुपये/लीटर
  • डीजल पर टैक्स: 3.56 रुपये/लीटर

अप्रैल 2022 में क्रूड ऑयल और पेट्रोल-डीजल की कीमतें

  • क्रूड की इंटरनेशनल कीमतें: 109 डॉलर/बैरल
  • पेट्रोल की कीमत (5 अप्रैल,2022): 104.61 रु/लीटर
  • डीजल की कीमत (5 अप्रैल,2022): 95.87 रु/लीटर
  • पेट्रोल पर टैक्स: 27.90 रुपये/लीटर (इजाफा 203 फीसदी)
  • डीजल पर टैक्स: 21.80 रुपये/लीटर (इजाफा 530 फीसदी)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget