एक्सप्लोरर

एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भारत पढ़े ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की

अभियान का उद्देश्य भारत में डिजिटल शिक्षा के लिए उपलब्ध प्लेटफार्म को और बढ़ावा देना और इसे उत्कृष्ट बनाने का सुझाव लेना है.

नई दिल्लीः घर बैठे बच्चों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और देश में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने भारत पढ़े ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की है.

इस अभियान का उद्देश्य भारत में डिजिटल शिक्षा के लिए उपलब्ध प्लेटफार्म को और बढ़ावा देना तथा देशभर के बुद्धिमान लोगों से इसको और उत्कृष्ट बनाने एवं इसमें आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए सुझाव लेना है.

सभी सुझाव सीधे सीधे मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्री के साथ साझा किये जायेंगे. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने इसके अभियान के बारे में बताया.

उन्होंने कहा, ''इस अभियान के तहत स्कूल में अथवा उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को जोड़ा जायेगा क्योंकि वो ही हैं जो सबसे ज्यादा विभिन्न विषयों को पढ़ाने वाले डिजिटल शिक्षा प्लेटफॉर्मों से लगातार जुड़े रहते हैं. वो ये बात मंत्रालय या मंत्री जी से सीधे तौर पर बता सकते हैं कि इन प्लेटफॉर्मों में क्या कमी है और इनको कैसे दूर किया जा सकता है.''

निशंक ने कहा, ''इसके अलावा शिक्षकों को भी इस अभियान से जोड़ा जायेगा ताकि वो आगे आकर अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता द्वारा ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने अपना योगदान दें. शिक्षकों के साथ संवाद कर के उनसे इस बारे में सुझाव लिए जायेंगे कि भारत में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली किस तरह की होनी चाहिए. इसके अलावा उनसे यह भी सुझाव लिए जायेंगे कि अभी इसमें क्या क्या कमियां है और पारम्परिक क्लासरूम की पढाई में उन्हें क्या क्या कठिनाई आती है जिसको वो ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली द्वारा दूर कर सकते हैं,''

उन्होंने बताया कि सभी अपने अपने सुझाव एवं विचार सोशल मीडिया जैसे कि ट्वीटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर साझा कर सकते हैं इसके अलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर भी साझा कर सकते हैं.

सभी अपने अपने सुझाव एवं विचार ट्वीटर और मायगव की वेबसाइट के द्वारा साझा कर सकते हैं. इस अभियान का प्रचार सोशल मीडिया जैसे कि ट्वीटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के साथ साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट के द्वारा होगा. इसके अलावा मंत्रालय गूगल एड और यूट्यूब एड के द्वारा भी इसका प्रचार करेगी.

इस अभियान के पहले चरण में सभी सुझाव ट्विटर और मायगव वेबसाइट के द्वारा लिए जायेंगे उसके बाद दूसरे चरण में टॉप 10 सुझाव देने वालों को मंत्रालय की तरफ से या तो ईमेल जायेगा या उनके ट्विटर अकाउंट पर मैसेज भेजा जायेगा जिसमें उनको एक गूगल फॉर्म दिया जायेगा जिसमें उन्हें अपने सुझावों को विस्तार से ब्यौरा देंगे.

इस अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया की एक टीम, एनसीईआरटी के प्रोफेसर, एनसीईआरटी के प्रोफेसरों, मायगव की टीम और मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने वाले युवाओं और मंत्रालय के अधिकारीयों को लगाया जायेगा.

यह अभियान आज से ही शुरू हो जायेगा. आज से लेकर 16 अप्रैल 2020 तक इस अभियान का पहला चरण चलेगा जिसके बाद 18 अप्रैल 2020 को पहले चरण के विजेताओं के नाम बताये जायेंगे. 19 से लेकर 24 अप्रैल तक दूसरा चरण चलेगा और 28 अप्रैल को विजेताओं के नाम बताये जायेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता कृष्णांक ने कांग्रेस सरकार को घेरा
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता ने कांग्रेस सरकार को घेरा

वीडियोज

अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget