एक्सप्लोरर

Hyderabad Bride Bazaar: हैदराबाद का बदनाम दुल्हन बाजार! जहां ऑनलाइन बेची जा रहीं लड़कियां

Hyderabad Bride Bazaar: हैदराबाद दुल्हन बाजार में झूठे वादों, बेहतर लाइफस्टाइल और पैसों का सपना दिखाकर लड़कियों को देश और विदेश में बेचा जाता है.

Hyderabad Bride Bazaar News: हैदराबाद का दुल्हन बाजार, जो वर्षों से अवैध गतिविधियों के लिए बदनाम है, अब ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर भी एक्टिव हो गया है. पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाल ही में खुलासा किया है कि यह गैरकानूनी रैकेट, जो पहले छिपे हुए और सीमित दायरे में चलता था, अब इंटरनेट के जरिए काफी तेजी से फैल रहा है. 
 
बताया जाता है कि हैदराबाद दुल्हन बाजार में गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं और लड़‌कियों को टारगेट किया जाता है. उन्हें झूठे वादों, बेहतर लाइफस्टाइल और पैसों का सपना दिखाकर फुसलाया जाता है, फिर इन महिलाओं को देश के विभिन्न हिस्सों में और कुछ मामलों में अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर भी अमीर और पैसे वाले व्यक्तियों के हाथ शादी के नाम पर बेचा जाता है.
 
ऑनलाइन विस्तार का खुलासा 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार, अब यह गिरोह सोशल मीडिया, डेटिंग साइट्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों के जरिए अपनी अवैध गतिविधियों को संचालित कर रहा है. फर्जी प्रोफाइल और वेबसाइट्स की मदद से वे लड़कियों और उनके परिवारों को अपना निशाना बना रहे हैं. इसके अलावा, अपराधी अब अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों तक भी पहुंच बना रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है. 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट मे मुताबिक एक लड़की ने अपनी दादी के इलाज और बहन को पढ़ाने के लिए अपने उम्र से तीन गुना बड़े शख्स से शादी की थी. उस लड़की ने बताया कि उसका निकाह वीडियो-कॉन्फ्रेंस पर तय हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक इससे जुड़े एक और शख्स ने बताया कि हर महीने कम से कम 20 से 30 ऐसी शादियां हो रही हैं.
 
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग 
 
हैदराबाद पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने इस रैकेट पर कड़ी नजर रखी है और हाल ही में कुछ संदिग्ध वेबसाइट्स को बंद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं, लेकिन इस रैकेट की जड़ें गहरी होने के कारण इसे पूरी तरह से खत्म करने में अभी थोड़ा समय लगेगा. ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार और जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और ऐसे मामलों की जानकारी पुलिस को दें. वे मांग कर रहे हैं कि इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ सख्त कानून लागू किए जाएं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किया जाए. 
 
सतर्क रहने की जरूरत 
 
ये घटनाक्रम न केवल हैदराबाद, बल्कि पूरे देश के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है. जिस तेजी से ये रैकेट ऑनलाइन फैल रहा है, उससे महिलाओं की सुरक्षा और स्वतंत्रता पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में, जागरूकता और सतर्कता से ही इस रैकेट से बचा जा सकता है.  तेलंगाना के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "अपराधियों को पकड़ना बहुत मुश्किल है, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. वीजा एजेंटों पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए और इस गतिविधि को रोकने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिए."
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
CM Yogi Challenge Islamic Influencer: 'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाअल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज
'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाअल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', एडॉप्शन पर कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', एडॉप्शन पर कोर्ट का आदेश
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं...'
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं...'

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
UP चुनाव से पहले बीजेपी ने सपा के PDA फॉर्मूले की निकाली काट! 2,802 नेताओं को दी नई जिम्मेदारी
UP चुनाव से पहले बीजेपी ने सपा के PDA फॉर्मूले की निकाली काट! 2,802 नेताओं को दी नई जिम्मेदारी
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget