एक्सप्लोरर

Hyderabad University: स्टूडेंट्स ने रोके बुलडोजर, पुलिस ने घसीट-घसीट कर गाड़ियों में भरा; हैदराबाद यूनिवर्सिटी में खूब हुआ हंगामा

Hyderabad University: हैदराबाद यूनिवर्सिटी से सटी हुई जमीन पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने के कारण रविवार (31 मार्च) को 53 स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया. इन्हें कुछ देर बाद छोड़ भी दिया गया.

Hyderabad University: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रविवार (31 मार्च) को जमकर हंगामा हुआ. कैंपस के पूर्वी हिस्से से सटी जगह पर तेलंगाना सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के चलते यह बवाल मचा. स्टूडेंट्स इस अधिग्रहण का विरोध करते हुए बुलडोजरों पर चढ़ गए. बाद में पुलिस बल बुलाकर स्टूडेंट्स को यहां से हटाया गया. 

कांचा गचीबोवली में 400 एकड़ भूमि के टुकड़े को लेकर यह विवाद हुआ. यह भूमि हैदराबाद यूनिवर्सिटी से सटी हुई है. तेलंगाना सरकार इस भूमि को विकसित करने और वहां एक आईटी पार्क स्थापित करने की योजना बना रही है. इसीलिए रविवार को बड़ी संख्या में यहां बुलडोजर उबड़-खाबड़ जमीन और पेड़ों को साफ करने पहुंचे थे.

बुलडोजर दिखते ही पहुंच गए स्टूडेंट्स
वैसे, प्रशासन ने रविवार का दिन चुनकर यहां बुलडोजर भेजे लेकिन जैसे ही स्टूडेंट्स को पता चला तो यहां कुछ ही देर में भीड़ लग गई. कुछ छात्रों ने बुलडोजरों पर चढ़कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि वे वापस चले जाएं. देर तक छात्रों और पुलिस के बीच कहासुनी होती रही. बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को घसीट-घसीट कर गाड़ियों में भरा और कुछ देर हिरासत में लेकर रात को छोड़ दिया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुल 53 छात्रों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था. हैदराबाद पुलिस ने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकारी अधिकारियों को उनके काम करने से रोका और कुछ ने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे छात्रों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा.

स्टूडेंट्स के आरोप
हिरासत में लिए जाने वाले छात्रों ने पुलिस पर बल प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं. एक छात्रा ने तो यह तक दावा किया है कि उसे गलत-गलत जगह पर छूते हुए पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया. छात्रों का कहना है कि हम बस यह जानना चाहते थे कि वे जंगल की जमीन को क्यों नष्ट कर रहे हैं.

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र संघ ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई और छात्रों की हिरासत की निंदा की है. वहीं, यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि विवादित भूमि यूनिवर्सिटी की नहीं है और न ही कानूनी रूप से उसे आवंटित क्षेत्र का हिस्सा है. बता दें कि पिछले कई दिनों से यह मामला गर्म है. यूनिवर्सिटी के छात्रों और अन्य लोगों का एक वर्ग पर्यावरण संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए भूमि की नीलामी के प्रस्ताव का लगातार विरोध कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drug Mafia: दुबई में दबोचा गया भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया जैज़! जल्द लाया जाएगा इंडिया
दुबई में दबोचा गया भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया जैज़! जल्द लाया जाएगा इंडिया
Iran-US War: 'भारत गायब, यह कबूल नहीं', ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस
'भारत गायब, यह कबूल नहीं', ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, रॉउज एवन्यू कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: इजरायल, अमेरिका और ईरान जंग रोकने के लिए मुस्लिम देशों का साथ निभा रहा भारत, क्या है रोल? जानें
इजरायल, अमेरिका और ईरान जंग रोकने के लिए मुस्लिम देशों का साथ निभा रहा भारत, क्या है रोल? जानें
'दाढ़ी, कुर्ता-टोपी पहनने वाले को...', विधान भवन में अबू आजमी का बड़ा बयान, CM फडणवीस से की यह मांग
'दाढ़ी, कुर्ता-टोपी पहनने वाले को...', विधान भवन में अबू आजमी का बड़ा बयान, CM फडणवीस से की यह मांग
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 5वें दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ बनी दुनियाभर रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 5 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
Embed widget