एक्सप्लोरर

88वां एयरफोर्स डे आजः हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम शुरू, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने दी बधाई

राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर रामनाथ कोविंद ने कहा, राष्ट्र भारतीय वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी है.

नई दिल्ली: आज भारतीय वायुसेना का 88वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. गाज़ियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आज भारतीय वायुसेना अपनी 88वीं वर्षगांठ मना रही है. एयरफोर्स डे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं पर बधाई दी है.

राष्ट्रपति ने कहा, 'वायुसेना दिवस पर, हम गर्व से हमारे वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायुसेना के परिवारों का सम्मान करते हैं. राष्ट्र हमारे आकाश को सुरक्षित रखने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में नागरिक अधिकारियों की सहायता करने में भारतीय वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी है.'

राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर रामनाथ कोविंद ने कहा, 'राफेल, अपाचे और चिनूक को शामिल कर आधुनिकीकरण की चल रही प्रक्रिया भारतीय वायुसेना को सामरिक बल में बदल देगी. हमें विश्वास है कि आने वाले सालों में, भारतीय वायुसेना प्रतिबद्धता और क्षमता के अपने उच्च मानकों को बनाए रखना जारी रखेगी.'

वायुसेना के वीर योद्धा मानवता की सेवा में भी आगे पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई. आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं. मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है.'

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर वायुसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं. राजनाथ सिंह ने कहा, "हम आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण के जरिए भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मुझे विश्वास है कि चाहे कुछ भी भारतीय वायुसेना हमेशा राष्ट्र के आसमान की रक्षा करेगी."

आज हिंडन एयरबेस पर स्वदेशी फाइटर जेट, तेजस भी राफेल के साथ आसमान में करतब करता और गर्जना भरते नजर आएगा. इसके अलावा सुखोई, मिग-29, मिराज 2000 और जगुआर भी आसमान में भारत की हवाई ताकत का परिचय देंगे. स्टेटिक डिस्पिले में अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, आकाश मिसाइल सिस्टम, टोही विमान अवैक्स और स्वदेशी रडार सिस्टम, रोहिणी भी हिंडन एयरबेस पर दिखाई पड़ेंगे. दर्शकों के लिए खास सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरन जेट टीम भी एयरोबेटिक्स करते दिखाई पड़ेंगे.

ये भी पढ़ें

वायुसेना का 88वां स्थापना दिवस आज, चीन से तनाव के बीच हिंडन एयरबेस पर दिखेगी एयरफोर्स की ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget