एक्सप्लोरर

भारत में परिवारों को कर्ज में धकेल रहा है सुपरबग्स! ICMR की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ICMR की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, एंटीबायोटिक प्रतिरोधी संक्रमणों का इलाज इतना महंगा हो गया है कि परिवार इलाज के लिए कर्ज लेने और अपनी संपत्ति बेचने तक को मजबूर हो रहे हैं.

ICMR Study: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के हाल ही में किए गए एक अध्ययन ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध (Antibiotic Resistance) से जुड़े आर्थिक और स्वास्थ्य प्रभावों पर चिंता जताई है. स्टडी में बताया गया कि देश में एंटीबायोटिक प्रतिरोध इस हद तक बढ़ गया है कि लोग इलाज के लिए पैसे उधार लेने को मजबूर हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि सामान्य एंटीबायोटिक्स के प्रति प्रतिरोधी रोगाणुओं के मामले में डॉक्टर नई महंगी दवाओं का उपयोग करने पर मजबूर होते हैं. दवा-प्रतिरोधी रोगियों को ICU में भर्ती करने की आवश्यकता होती है, जिससे इलाज की लागत और कई गुना बढ़ जाती है. अध्ययन में पाया गया कि संक्रमण अब केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समुदाय और पोल्ट्री जैसे क्षेत्रों में भी फैल रहा है. एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध उपयोग ने इस खतरे को बढ़ा दिया है.

परिवारों पर पड़ रहा आर्थिक प्रभाव
अध्ययन में पाया गया कि 46.5% परिवारों को इलाज की लागत के लिए पैसे उधार लेने पड़े. 33.1% लोगों को फाइनेंशियल टॉक्सिसिटी का सामना किया. 11.4% परिवारों को अपनी संपत्ति बेचनी या गिरवी रखनी पड़ी. इसके अलावा, कई परिवारों को भोजन की खपत में कटौती करनी पड़ी. निजी अस्पतालों में दवा-प्रतिरोधी संक्रमणों का इलाज लगभग 2,80,000 रुपये तक हो सकता है. वहीं, चैरिटी ट्रस्ट के अस्पतालों में यह लगभग 17,800 रुपये है.

एंटीबायोटिक दवाओं का हो रहा अंधाधुंध इस्तेमाल 
रिपोर्ट में कहा गया कि एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध इस्तेमाल किया जा रहा है, विशेष रूप से समुदाय और पोल्ट्री उद्योग में ये देखने को मिला है. सभी अस्पतालों को एंटीबायोटिक प्रबंधन कार्यक्रम अपनाने चाहिए. सरकार को समुदाय और स्वास्थ्य क्षेत्र में एंटीबायोटिक उपयोग के लिए सख्त नियम लागू करने चाहिए. डॉक्टरों और आम जनता को एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग के लिए जागरूक किया जाना चाहिए.

सुपरबग क्या है?
सुपरबग उन रोगाणुओं (जैसे बैक्टीरिया, वायरस, या फंगस) को कहते हैं जो एंटीबायोटिक्स और अन्य एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के प्रति प्रतिरोधी (रेजिस्टेंट) हो जाते हैं. इन पर दवाइयों का असर नहीं होता है, जिससे इनका इलाज बेहद कठिन हो जाता है.

विशेषज्ञों की राय
आईसीएमआर की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कामिनी वालिया ने कहा कि यह अध्ययन रोगाणुरोधी प्रतिरोध की वृद्धिशील लागत का आकलन करने के लिए किया गया था "हमारे अध्ययन में पाया गया कि भारत में दवा-प्रतिरोधी रोगाणुओं के संक्रमण का इलाज बेहद महंगा है, और यह परिवारों पर भारी वित्तीय बोझ डालता है.

गिरगांव के एच एन रिलायंस अस्पताल के इंटेंसिविस्ट डॉ. राहुल पंडित ने कहा कि भारत में एंटीबायोटिक प्रतिरोध खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. आजकल बड़ी संख्या में प्रतिरोधी संक्रमण के मामले आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मैनेजमेंट प्रोग्राम बनाना होगा. हालांकि कई अस्पतालों ने सरकार के प्रयासों के कारण मैनेजमेंट प्रोग्राम अपनाए हैं, लेकिन उन्हें बनाए रखना चुनौती है.

ये भी पढ़ें: 'किसान बटेंगे तो लुटेंगे', BKU नेता राकेश टिकैत ने MSP को लेकर सरकार दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल संकट के बीच PM मोदी ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान, गोबरधन और बायोफ्यूल का किया जिक्र
तेल संकट के बीच PM मोदी ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान, गोबरधन और बायोफ्यूल का किया जिक्र
डिपॉजिट स्कीम के नाम पर करोड़ों का खेल, ईडी ने एक्शन किया तेज, 3.46 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच
डिपॉजिट स्कीम के नाम पर करोड़ों का खेल, ईडी ने एक्शन किया तेज, 3.46 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच
फर्जी कागजों से 45 करोड़ की जमीन का दाम 75 लाख बताया, PMLA के तहत ED ने किया गिरफ्तार
फर्जी कागजों से 45 करोड़ की जमीन का दाम 75 लाख बताया, PMLA के तहत ED ने किया गिरफ्तार
Ladakh Avalanche: लद्दाख में कुदरत का कहर, एवलॉन्च में 7 लोगों की मौत, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
लद्दाख में कुदरत का कहर, एवलॉन्च में 7 लोगों की मौत, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
Signs Of Situationship: प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
Embed widget