एक्सप्लोरर

Indian Deportation Row: अमेरिका से 119 प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान, अमृतसर एयरपोर्ट पर करेगा लैंड; PM मोदी के US दौरे का दिखेगा असर?

Indian Deportation Row: पीएम मोदी का दो दिवसीय यूएस दौरा खत्म हुए अभी पूरे 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और अमेरिका ने अवैध प्रवासी भारतीयों की दूसरी खेप रवाना कर दी है.

Indian Deportation Row: पीएम मोदी की दो दिवसीय यूएस यात्रा कल यानी शुक्रवार को ही संपन्न हुई है. एक ओर जहां पीएम मोदी अमेरिका से वापस भारत लौटने की तैयारी कर रहे थे, ठीक उसी वक्त ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासी भारतीयों की दूसरी खेप को डिपोर्ट करने की तैयारी में लगा था. यह खेप आज रात भारत पहुंचने वाली है.

अमृतसर एयरपोर्ट पर रात 10 से 11 के बीच यह विमान लैंड करेगा. सूत्रों के मुताबिक, इस बार विमान में 119 लोगों को लाया जा रहा है, जिसमें आधे से ज्यादा पंजाब के हैं. इस फ्लाइट में पंजाब से 67, हरियाणा से 33, गुजरात से 8, उत्तर प्रदेश से 3, गोवा और महाराष्ट्र से 2-2 और राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के एक-एक लोग हैं.

10 दिन पहले आया था पहला जत्था 
अमेरिका से ऐसे अवैध प्रवासी भारतीयों का पहला जत्था 5 फरवरी को अमृतसर पहुंचा था. तब 104 लोगों को अमेरिकी सैन्य विमान में हथकड़ी और बेड़ियों से जकड़कर लाया गया था. इस पर सड़कों से लेकर संसद तक हंगामा भी मचा था. भारतीयों के प्रति इस तरह के अमानवीय व्यवहार की निंदा हुई थी. विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की कूटनीति तक पर सवाल खड़े किए थे. विपक्षी दलों का कहना था कि अवैध प्रवासियों का डिपोर्टेशन पहले भी होता आया है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि इन्हें सैन्य विमान में अमानवीय परिस्थितियों में भेजा जाए. विपक्षी नेताओं की मांग थी कि मोदी सरकार को इस मामले में अमेरिका से बात करनी चाहिए.

क्या दिखेगा पीएम मोदी के दौरे का असर?
डिपोर्टेशन पर संसद में मचे हल्ले के बाद भारत सरकार ने अमेरिकी अधिकारियों से इस मामले में बात की है. पीएम मोदी के यूएस दौरे पर भी इस मुद्दे को उठाया गया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पिछले दो दिन पीएम मोदी की मेजबानी में गर्मजोशी से भिड़ा ट्रंप प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है? वैसे, उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी की ट्रंप से मुलाकात का असर इस डिपोर्टेशन पर दिख सकता है. यानी अवैध प्रवासी भारतीयों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां नहीं लगनी चाहिए. हालांकि अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों को इस बार रेगुलर फ्लाइट से लाया जा रहा है या पिछली बार की ही तरह सैन्य विमान से छोड़ा जाएगा.

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप की सख्ती
डोनाल्ड ट्रंप ने अपना दूसरा कार्यकाल संभालते ही सबसे पहले जिन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे, उनमें अवैध प्रवासियों की अमेरिका से बाहर करने के आदेश शामिल थे. अपने पूरे चुनावी अभियान में उन्होंने अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठाया था. ट्रंप प्रशासन बड़े पैमाने पर अमेरिका में रह रहे ऐसे लोगों को सैन्य विमान में भर-भर कर बाहर छोड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें...

PM Modi US Visit: भारत को F-35 फाइटर जेट बेचने पर तुला अमेरिका, ट्रंप ने कर दी पेशकश; अब क्या करेगी मोदी सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest 'हमारा एकमात्र एजेंडा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा', कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की जंतर-मंतर से हुंकार
LIVE: 'हमारा एकमात्र एजेंडा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा', कॉकरोच जनता पार्टी की जंतर-मंतर से हुंकार
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर आया CBSE स्टूडेंट वेदांत का रिएक्शन, 'पाकिस्तानी' कहकर किया गया था ट्रोल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर आया CBSE स्टूडेंट वेदांत का रिएक्शन, 'पाकिस्तानी' कहकर किया गया था ट्रोल
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
'बेनकाब हो चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, सत्ता में बने रहना...', CBSE के OSM सिस्टम पर भड़की कांग्रेस
'बेनकाब हो चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, सत्ता में बने रहना...', CBSE के OSM सिस्टम पर भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Embed widget