एक्सप्लोरर

J&K Terror Attack: जो 2000-2002 में हुआ, वही 2025 में पहलगाम में दोहराया, ताजा हुईं खौफनाक यादें

Latest news of Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद इसे सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है.

Pahalgam Attack News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगवालर को बड़ा आतंकवादी हमला हुआ जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हुई है. अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद इसे सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है. पहलगाम हमले ने अतीत की खौफनाक यादों को फिर से जिंदा कर दिया. यह हमला ऐसे समय में हुआ जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत के दौरे पर हैं.

36 सिख ग्रामीणों को उतारा था मौत के घाट

यह पहली बार नहीं है जब विदेशी नेताओं और अधिकारियों के भारत यात्रा के दौरान क्रूर आतंकी हमला हुआ हो. 20 मार्च, 2000 की रात को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के चिट्टी सिंहपोरा गांव में 36 सिख ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था. यह भीषण हमला अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की 21-25 मार्च की यात्रा से ठीक पहले हुआ था. तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने क्लिंटन के समक्ष पाकिस्तान की संलिप्तता का मुद्दा उठाया था.

हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस पर हमला 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो साल बाद, जब दक्षिण एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री क्रिस्टीना बी रोका भारत की यात्रा पर थीं, तब 14 मई, 2002 को जम्मू-कश्मीर के कालूचक के पास एक आतंकवादी हमला हुआ. तीन आतंकवादियों ने मनाली से जम्मू जा रही हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस पर हमला किया और सात लोगों की हत्या कर दी. इसके बाद वे सेना के पारिवारिक क्वार्टर में घुस गए और अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 10 बच्चों, आठ महिलाओं और पांच सैन्यकर्मियों सहित 23 लोग मारे गए. मारे गए बच्चों की उम्र चार से 10 साल के बीच थी. हमले में 34 लोग घायल हुए.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक्स पर अपनी संवेदनाएं पोस्ट कीं, "उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं. इस भयानक हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं."

भारत के साथ मजबूती से खड़ा है अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे 'कश्मीर से आई बेहद परेशान करने वाली खबर' बताते हुए कहा, "अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है. हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है. हमारी संवेदनाएं आपके साथ हैं!" ट्रंप बुधवार सुबह पीएम मोदी को फोन किया और पहलगाम में इस्लामी आतंकवादी हमले के शिकारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले की निंदा की और कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है और हर संभव समर्थन की पेशकश की.

यह भी पढ़ें -

Pahalgam Terror Attack: हनीमून के लिए हिमांशी के साथ यूरोप जाने वाले थे नेवी ऑफिसर विनय, किस्मत ने खेला बहुत बुरा खेल, पढ़ें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: 'देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं', संसद में राहुल के आरोपों पर बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
Live: 'देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं', संसद में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! के. कविता समेत 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
CBI Action: CBI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा, कई राज्यों में छापे
CBI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा, कई राज्यों में छापे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget