एक्सप्लोरर

India Wins Champion Trophy: असाधारण खेल, असाधारण नतीजा! चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या कहा

IND vs NZ: दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा कर लिया.

Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया. फाइनल मैच में चेज करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बैटिंग की.

भारतीय टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई नेताओं ने बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम. ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई'.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 'ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई. भारतीय टीम तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है. क्रिकेट में इतिहास रचने के लिए खिलाड़ी, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ सबसे ज्यादा प्रशंसा के पात्र हैं. मैं भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं'.

गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'एक ऐसी जीत जिसने इतिहास रच दिया ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई. मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया. आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें'.

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा किया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 252 रनों का टारगेट 49 ओवर में चेज कर लिया.

रोहित शर्मा का बतौर कप्तान 9 माह में ही ये दूसरा ICC खिताब है. उन्होंने पिछले साल 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था. रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए. रन चेज में श्रेयस का 48 रनों का, केएल राहुल 34 रन और अक्षर पटेल का 29 रन का अहम रोल रहा.

कुलदीप यादव का गेंदबाजी में सबसे बड़ा रोल रहा, यादव ने 2 ओवर में लगातार दो विकेट लेकर मैच इंडिया के पाले में लाकर खड़ा कर दिया. कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजा. न्यूजीलैंड की टीम में सबसे ज्यादा 63 रन डेरिल मिचेल ने बनाए.

ये भी पढ़ें:

'रोहित शर्मा मोटा है', कहने वाली शमा मोहम्मद ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत पर की 'हिटमैन' की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
India-Iran Relations: जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget