एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: पीएम मोदी की लाल किले की प्राचीर से भविष्यवाणी, कहा- 'अगले साल मैं फिर आऊंगा'

PM Modi Speech At Red Fort: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से लगातार 10वीं बार देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने 2024 को लेकर भविष्यवाणी भी की.

PM Modi Speech At Red Fort: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (15 अगस्त) को 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया. 90 मिनट से अधिक के संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों की बात की तो मणिपुर का जिक्र भी किया. उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तो नए ग्लोबल ऑर्डर में भारत की भूमिका का खाका खींचा. राजनीतिक विरोधियों पर निशाना भी साधा और संबोधन के आखिरी हिस्से में उन्होंने 2024 में एक बार फिर से वापसी की बात कही.

पीएम मोदी ने कहा, ''अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, उसकी सफलता और गौरवगान आपके सामने प्रस्तुत करूंगा. मैं आप में से आता हूं, मैं आपके बीच से निकला हूं, मैं आपके लिए जीता हूं. अगर मुझे सपना भी आता है तो आपके लिए आता है, अगर मैं पसीना भी बहाता हूं तो आपके लिए बहाता हूं. इसलिए ​नहीं कि आपने मुझे ये दायित्व दिया, ये मैं इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि आप मेरे ​परिवारजन हैं और मैं आपके किसी दुख को नहीं देख सकता हूं.''

2014 में जो वादा था, वो पूरा किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पहले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, 2014 में मैंने वादा किया था कि मैं परिवर्तन लाऊंगा और 140 करोड़ मेरे परिवारजन, आपने मुझपर भरोसा किया और मैंने उस विश्वास को पूरा करने की कोशिश की. रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के द्वारा मैंने परिवर्तन के वादे को विश्वास में बदल किया. 

देश के लिए कठोर परिश्रम किया है, शान से किया है. हमारे लिए नेशन फर्स्ट, राष्ट्र सर्वोपरि है. 2019 में आप सबने परिवर्तन के आधार पर एक बार फिर आशीर्वाद दिया. परफॉर्मेंस मुझे दोबारा ले आया.

पीएम मोदी बोले- अगली 15 अगस्त को इसी लाल किले से.. 

पीएम मोदी ने आगे कहा, आने वाले 5 साल अभूतपूर्व विकास के हैं. 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम पल आने वाले 5 साल हैं. अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता, उसके गौरवगान, उससे भी अधिक आत्मविश्वास के साथ आपके सामने प्रस्तुत करूंगा.

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, मैं लालकिले से आपकी मदद मांगने आया हूं, मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं. आजादी के अमृतकाल में 2047 में, जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, उस समय दुनिया में भारत का तिरंगा झंडा विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए.

यह भी पढ़ें

मणिपुर में शांति की अपील, नारी शक्ति, देशवासियों की जगह परिवारजनों... स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget