एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी रच देंगे इतिहास, जानें किस मामले में मनमोहन सिंह को छोड़ेंगे पीछे

PM Modi: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर 10 बार झंडा फहराया है, जबकि इस बार झंडा फहराकर पीएम मोदी उनसे आगे निकल जाएंगे. 

PM Modi: 15 अगस्त को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है. जहां हर घर पर तिरंगा नजर आ रहा है वहीं सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा है. स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिए एक गौरव का पल है. इस बीच जहां भारत का हर नागरिक इस स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह में डूबा है वहीं इस बार ये दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी बेहद खास होने वाला है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम इस बार एक खास उपलब्धि जुड़ने जा रही है और वो रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 15 अगस्त को लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराएंगे. झंडा फहराने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से आगे निकल जाएंगे. बता दें कि मनमोहन सिंह के नाम लाल किले से 10 बार झंडा फहराने का रिकॉर्ड है.

किसके नाम है सबसे ज्यादा झंडा फहराने का रिकॉर्ड? 

लाल किले से झंडा फहराने का सबसे ज्यादा बार रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम दर्ज है. प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. अहम ये है कि 1947 से 1963 तक जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री रहे थे. 

इंदिरा गांधी ने कितनी बार फहराया झंडा?

पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर नाम आता है पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 16 बार झंडा फहराया. 1966 से 1976 और 1980 से 1984 तक इंदिरा गांधी देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन थीं. 

कैसे हैं सुरक्षा के इंतजाम?

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. तीन हजार से अधिक यातायात पुलिस, 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ-साथ एआई-आधारित चेहरे पहचानने वाले 700 कैमरे दिल्ली की सुरक्षा को मजबूती दे रहे हैं. वहीं राजधानी के अति संवेदनशील इलाकों में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और पैनी नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप, सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी, CBI ने शुरू की जांच... कोलकाता रेप-मर्डर केस से जुड़ी 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget