एक्सप्लोरर

India Ocean Mission: 600 करोड़ रुपये खर्च कर समंदर से 'खजाना' खोजेगा भारत! जानें क्या है मिशन समुद्रयान

Deep Ocean Mission: भारत सरकार ने 'समुद्रयान' प्रोजेक्ट के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें वैज्ञानिकों को समुद्र की गहराई में भेजा जाएगा.

Submersible Technology: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में भारत के समुद्रयान मिशन के लिए 600 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है. ये मिशन समुद्र के गहरे हिस्सों की खोज और संसाधनों के अध्ययन का है. इसके तहत विशेष रूप से डिजाइन की गई मानवयुक्त पनडुब्बियों का इस्तेमाल करके समुद्र की गहराइयों तक वैज्ञानिकों को भेजा जाएगा. इस कदम से भारत को गहरे समुद्र के बायोलॉजिकल सोर्स और मिनरल्स के बारे में नई जानकारी हासिल होगी, जो भविष्य में पर्यावरण और रिसोर्स मैनेजमेंट के लिए अहम साबित हो सकती है.

मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के लिए बजट में 3649.81 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जो पिछले वित्त वर्ष से कहीं ज्यादा है. पिछले बजट में मंत्रालय को 3064.80 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था. इस बढ़ोतरी का मुख्य उद्देश्य समुद्रयान मिशन और बाकी समुद्र संबंधित प्रोजेक्ट को गति देना है, जिससे वैज्ञानिकों को महासागर की गहराइयों में रिसर्च करने का अवसर मिलेगा और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिलेगा.

मानवयुक्त पनडुब्बी के जरिए समुद्र की गहराइयों में रिसर्च

समुद्रयान मिशन का सबसे अहम पहलू ये है कि इसमें समुद्र के तल का अध्ययन किया जाएगा. इस मिशन में 6000 मीटर गहरे समुद्र में रिसर्च करने के लिए मानवयुक्त पनडुब्बी विकसित की जाएगी. इसके अलावा समुद्र में बायोलॉजिकल सोर्स की मिनरल्स और थर्मल एनर्जी से चलने वाले प्लांट के लिए इंजीनियरिंग डिजाइन तैयार किए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट  से समुद्र की गहराइयों में रह रहे जीवों और संसाधनों का स्थायी इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सकेगा.

'मिशन मौसम' के लिए 1329 करोड़ रुपये का आवंटन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मौसम पूर्वानुमान के लिए भी मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस को 1329 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है. 'मिशन मौसम' के तहत मौसम की भविष्यवाणी को और ज्यादा सटीक बनाने के लिए एआई और मशीन लर्निंग तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही रडार की संख्या बढ़ाई जाएगी और नए उपग्रहों और सुपर कंप्यूटर का भी इस्तेमाल किया जाएगा. पीएम मोदी ने 14 जनवरी को 'मिशन मौसम' की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की क्षमता को मजबूत करना है.

भारत का ये समुद्रयान मिशन न केवल समुद्र की गहराइयों में रिसर्च करेगा बल्कि गहरे समुद्र में माइनिंग, पानी के नीचे रोबोटिक्स और बायोडायवर्सिटी की खोज जैसे पहलुओं को भी शामिल करेगा. इसके अलावा महासागर से ऊर्जा और ताजे पानी के स्रोतों की खोज के लिए एडवांस मरीन स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे. इस मिशन से समुद्र विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मानव क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी जिससे फ्यूचर में नई औद्योगिक तकनीकों और समाधानों का विकास हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यूपी-दिल्ली, बिहार-हरियाणा और राजस्थान में बारिश, जानें फरवरी के पहले हफ्ते का कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
Vijayawada Anganwadi: सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget