एक्सप्लोरर

क्या टूटने की कगार पर हैं भारत-कनाडा के संबंध? संसद में विदेश मंत्रालय का जवाब- 'ट्रूडो सरकार देती है चरमपंथियों को पनाह'

India Canada Relations: विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया कि कनाडा के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध चुनौतीपूर्ण हैं. केंद्र ने इसके पीछे कनाडाई सरकार का चरमपंथी तत्वों को राजनीतिक आश्रय देना बताया है.

India Canada Relations: भारत-कनाडा संबंधों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि दोनों सरकारें अपने द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति को लेकर संपर्क में हैं. मंत्रालय ने कहा कि स्थिर द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक-दूसरे की चिंताओं, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करना आवश्यक है. इस संबंध में भारत सरकार ने बार-बार कनाडा सरकार से अपनी जमीन पर सक्रिय भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ जल्द और प्रभावी कार्रवाई करने कि अपील की है.

इसमें उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है जो अलगाववादी और चरमपंथी विचारधाराओं के साथ भारत में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, साथ ही हमारे नेताओं की हत्या का महिमामंडन करते हैं, हमारे वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व और राजनयिकों को धमकियां देते हैं, पूजा स्थलों का अनादर और तोड़फोड़ कर रहे हैं और तथाकथित "जनमत संग्रह" आयोजित करके भारत के विभाजन का समर्थन करते हुए बयान देते हैं और लोगों को भड़का रहे हैं.

राजनयिकों को भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं

मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा, "कनाडाई अधिकारी हमारे राजनयिकों और राजनयिक संपत्तियों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों के हिंसक कृत्यों से हमारे राजनायिक शिविरों को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता ज़ाहिर कर दी है. इसके चलते हमारे राजनयिकों और कांसुलर अधिकारियों को, भारतीय और कनाडाई नागरिकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों/सेवानिवृत्त लोगों को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है."

व्यापार के क्षेत्र में भारत और कनाडा के संबंध

अपने जवाब में विदेश मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा वक्त में कनाडा में लगभग 1.8 मिलियन इंडो-कनाडाई (कनाडा की आबादी का लगभग 4.7% हिस्सा) और लगभग 4,27,000 भारतीय छात्रों समेत करीब नॉन रेजिडेंट इंडियन कनाडा में रह रहे हैं. इतना ही नहीं व्यापार के क्षेत्र में भारत और कनाडा के महत्वपूर्ण संबंध रहे हैं.

भारत-कनाडा द्विपक्षीय व्यापार $9.36 बिलियन (2023 का आंकड़ा) है, जिसमें भारत का कनाडा को निर्यात $5.56 बिलियन और कनाडा से आयात $3.8 बिलियन है. वहीं, बात की जाए निवेश पक्ष पर तो कनाडाई पेंशन फंड में भारत की हिस्सेदारी उनके एशिया-प्रशांत निवेश पोर्टफोलियो का लगभग 25% होने का अनुमान है. साथ ही 3.9 अरब डॉलर की एफडीआई के साथ कनाडा भारत में 17वां सबसे बड़ा निवेशक है.

ये भी पढ़ें: 'जांच होगी तो कड़ी मोदी से जुड़ेगी', अमेरिका में अडानी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद कांग्रेस का हमला

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget