एक्सप्लोरर

कनाडा के लोगों को फिलहाल नहीं मिलेगा भारत का वीजा, निज्जर मामले में आरोप राजनीति से प्रेरित- विदेश मंत्रालय

India-Canada Conflict: खालिस्तान समर्थक  हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में विवाद के बीच केंद्र सरकार ने कहा कि सारे आरोप राजनीति से प्रेरित है.

India-Canada Tension: खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में विवाद के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार (21 सितंबर) को बड़ा फैसला लिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कनाडा के लोगों को फिलहाल वीजा नहीं मिलेगा.  इसके पीेछे उन्होंने सुरक्षा का हवाला दिया. 

बागची ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के आरोप पर कहा कि ये राजनीति से प्रेरित है. ये आरोप निराधार है. इस पूरे मामले में कनाडा सरकार की ओर से हमें कोई जानकारी नहीं दी गई. 

दरअसल हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि भारतीय एजेंट का निज्जर के मर्डर में हाथ हो सकता है. 

कनाडा पर क्या कहा?
बागची ने कहा कि हमें उपलब्ध कराई गई किसी भी विशिष्ट जानकारी पर गौर करने के लिए हम तैयार हैं, लेकिन अभी तक हमें कनाडा से कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है. हमारी ओर से कनाडा में रहकर कुछ लोगों के आपराधिक गतिविधियों के बारे में सबूत कनाडा के साथ साझा किए गए हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई है. 

बागची ने आगे बताया कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कई मामले उठाए था. इसे पीएम मोदी ने खारिज कर दिया था. उन्होंने बताया कि 20 से ज्यादा ऐसे मामले हैं, जिसको लेकर भारत ने लिस्ट दी हे. इसपर कनाडा की सरकार से एक्शन लेने को कहा है. 

बागची ने कहा, "प्रतिष्ठा को नुकसान की बात नहीं करें अगर कोई देश है जिसे चिंता करने की ज़रूरत है तो वह कनाडा है. जिसकी आतंकवादियों, उग्रवादियों और संगठित अपराध के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में प्रतिष्ठा बढ़ रही है."

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ''कनाडा में जो हाई कमीशन और कॉन्सुलेट हैं, उन्हें सुरक्षा की चिंता है. धमकी का सामना कर रहे हैं. इससे उनका सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है. इसलिए हाई कमीशन और कासुलेट वीजा अस्थाई तौर पर वीजा एप्लीकेशन प्रोवाइड नहीं कर पा रहे हैं. इसकी समीक्षा होती रहेगी.''

कनाडा में भारतीय वाणिज्य दूतावास में सुरक्षा बढ़ाने के सवाल के जवाब में बागची ने कहा, "हमारा मानना है कि सुरक्षा प्रदान करना मेजबान सरकार की जिम्मेदारी है. कुछ जगहों पर हमारी अपनी सुरक्षा व्यवस्था भी है, लेकिन इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करना ठीक नहीं है. यह उचित स्थिति नहीं है."

ये भी पढ़ें- India-Canada Row: कनाडा भारत के संबंध बिगड़ने से छात्रों पर क्या असर पड़ेगा..जानें कितने भारतीय छात्रों का भविष्य खतरे में ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर देबस्मिता पॉल के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget