एक्सप्लोरर

India-China Relations: भारत और चीन के संबंध 2023 में कैसे रहे? समझें

Year Ender 2023: भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध 20 दौर की वार्ता भी 2023 में सही नहीं हो सके. पूर्वी लद्दाख में 2020 में सीमा पर हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देश के बीच गतिरोध शुरू हुआ था.

India-China Relations: पूर्वी लद्दाख में 2020 में सीमा पर हुई हिंसक झड़प के बाद पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की ओर से तैनात अतिरिक्त सैनिकों को पूरी तरह से वापस बुलाने के संबंध में चीन के अड़ियल रवैये के कारण भारत के साथ उसके द्विपक्षीय संबंध 2023 में भी सामान्य नहीं हो सके. यहां तक कि कई दौर की राजनयिक और सैन्य वार्ता के नतीजे भी सिफर रहे हैं.

लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी बलों के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे और चीन के कम से कम चार सैनिकों की मौत हो गई थी. इस झड़प के बाद सीमा पर पहले से जारी गतिरोध की स्थिति और गंभीर हो गई थी.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा था? 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि चीन ने वस्तुतः सभी द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करते हुए लद्दाख में सीमा पर पूरी सैन्य तैयारी के साथ हजारों सैनिकों को तैनात किया था. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दो अनौपचारिक शिखर सम्मेलनों के बाद भी दोनों देशों के संबंधों में गतिरोध बना हुआ है और भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सीमा पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए बहुत जरूरी है.

कहां से गतिरोध शुरू हुआ?
पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध शुरू हो गया था. गलवान घाटी में जून 2020 में हुई झड़प के बाद दोनों देशों के संबंध काफी प्रभावित हुए. पूर्वी लद्दाख में कुछ बिंदुओं पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है. 

चीन में भारतीय राजदूत रह चुके अशोक कंठ ने चीन-भारत संबंधों की मौजूदा स्थिति को लेकर कहा, ‘‘2020 के मध्य से लगातार चार वर्ष सर्दियों के दौरान भी दोनों पक्षों द्वारा तैनात अतिरिक्त सैनिकों को वापस बुलाने के संबंध में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हो सकी है.’’

कंठ ने यहां कहा, ‘‘इस प्रकार, चीन की गई एकतरफा कार्रवाई के कारण पूर्वी लद्दाख में सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति गंभीर बनी हुई है.’’ उन्होंने कहा कि संबंधों में गतिरोध बना हुआ है, इसलिए भारत को गतिरोध समाप्त करने की खातिर चीन के साथ अपने संबंधों में रणनीतिक धैर्य बनाए रखना होगा.

कितने दौर की वार्ता हुई?
भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास लंबित मुद्दों के पारस्परिक रूप से स्वीकार्य एवं शीघ्र समाधान के लिए 20 दौर की वार्ता कर चुके हैं.  कंठ ने कहा कि इन वार्ताओं के जरिये टकराव के पांच बिंदुओं से सैनिकों की वापसी हुई है.  वार्ता के दौरान भारतीय पक्ष ने देपसांग और डेमचोक में लंबित मुद्दों के समाधान पर जोर दिया है. 

भारत क्या कहता रहा है?
भारत लगातार कहता रहा है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांति कायम नहीं होती, चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते जबकि चीन भारत पर सीमा मुद्दे और द्विपक्षीय संबंधों को अलग करने और सामान्य स्थिति के लिए काम करने के लिए दबाव डालता रहा है.

कंठ ने कहा, ‘‘हम शायद चीन के साथ अधिक गहन और रणनीतिक बातचीत पर विचार कर सकते हैं। हम त्वरित-सुधार समाधानों का विकल्प नहीं चुन सकते हैं जो जमीनी स्तर पर हमारी स्थिति को कमजोर कर देगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें चीन के साथ संबंधों में अधिक स्थिरता की तलाश करते हुए रणनीतिक धैर्य बनाये रखना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि चीन के साथ वार्ता के संबंध में व्यापक रुख अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि वह भारत का सबसे बड़ा पड़ोसी देश है.

ये भी पढ़ें- चीन के खिलाफ दक्षिण सागर में फिलीपींस उतारेगा भारत की ब्रह्मोस मिसाइल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
अपने बेटे को हिंदी सिखाना चाहता था यह मुगल बादशाह, खुद बनवाई थी डिक्शनरी
अपने बेटे को हिंदी सिखाना चाहता था यह मुगल बादशाह, खुद बनवाई थी डिक्शनरी
Embed widget