एक्सप्लोरर

कनाडा के मंदिर में हिंदुओं की पिटाई से आगबबूला हुआ भारत! लगा दी जस्टिन ट्रूडो की क्लास

Attack On Hindus In Canada: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानियों की ओर से हिंदू सभा मंदिर पर किए गए हमले की निंदा की है. वहीं, भारत ने इस हमले पर नाराजगी जताई है.

Attack On Hindu Temple In Canada: कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर सिख अलगाववादियों ने हमला कर दिया. इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर में घुसकर लाठी-डंडों से हिंदुओं को पीटा. इस मामले पर अब भारत की ओर नाराजगी जताई गई है. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक बयान में कहा, "टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ आयोजित कांसुलर शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों की ओर से हिंसक गतिविधियां देखी गईं."

भारत ने कनाडा की जस्टिस ट्रूडो सरकार को दो टूक शब्दों में कहा कि "कनाडा में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण, कनाडाई अधिकारियों से इन आयोजनों के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय किए जाने के लिए पहले से ही अनुरोध किया गया था, जो नियमित कांसुलर कार्य हैं."

बिना गिरफ्तारी खुद की बड़ाई करने लगे ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानियों की ओर से हिंदू सभा मंदिर पर हुए हमले और उत्पात मचाने की निंदा कर पल्ला झाड़ लिया गया है. ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हर कनाडाई को स्वतंत्र और सुरक्षित रूप से आस्था का अभ्यास करने का अधिकार है. ब्रैम्पटन में मंदिर पर हुए हमले को लेकर पीएम ट्रूडो ने कहा कि ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं. 

उन्होंने अपनी पोस्ट में कथित तौर पर हिंदुओं की सुरक्षा करने और इस घटना की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए पुलिस को धन्यवाद भी दिया है. ट्रूडो सरकार की हिंदुओं पर हुए हमले को लेकर गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है.

पहले किया प्रदर्शन, फिर अचानक बोल दिया हमला

ब्रैम्पटन के मंदिर में हिंदुओं पर हुए हमले के वीडियो में सिख अलगाववादियों को प्रदर्शन करते देखा जा सकता है. खालिस्तान समर्थक ये लोग मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अचानक ही इन लोगों ने हमला बोल दिया. खालिस्तान समर्थकों ने हिंदुओं पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए मंदिर में घुसकर खूब उत्पात मचाया. मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों को शांत कराया.

ये भी पढ़ें:

खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर में हिंदुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर भी बेशर्मी दिखा रहा कनाडा! कार्रवाई से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget