एक्सप्लोरर

India Corona Cases Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले, एक्टिव केस 18 लाख के पार

देश में लगातार चौथे दिन दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. अबतक कुल 26 करोड़ 65 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामलों में हर दिन पुराना रिकॉर्ड टूट रहा है. देश में रोजाना रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना संक्रमण के नए केस आ रहे हैं और सर्वाधिक मौत हो रही हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 261,500 नए कोरोना केस आए और 1501 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,38,423 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 234,692 नए केस आए थे. कोरोना की पहली लहर में 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी.

देश में आज कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 109
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 28 लाख 9 हजार 643
  • कुल एक्टिव केस- 18 लाख 1 हजार 316
  • कुल मौत- 1 लाख 77 हजार 150
  • कुल टीकाकरण- 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 डोज दी गई

UP में एक दिन में सर्वाधिक 120 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 120 लोगों की मौत हुई. वहीं, संक्रमण के 27,357 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले सितंबर 2020 में एक दिन में सबसे ज्यादा 113 लोगों की मौत हुई थी. राज्य में अब तक 8,21,054 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं, संक्रमण से अब तक 9,703 लोगों की मौत हुई है. 

महाराष्ट्र में कोविड के नए मामले 67,123
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 से संक्रमण के 67,123 नए मामले आए और फिर 419 लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की कुल संख्या 59,970 हो गई. राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 37,70,707 हो गई है. मुंबई में शनिवार को 8,811 नए मामले आए. एक दिन पहले 8,803 नए मामले आए थे. शहर में अब तक 571,018 लोग संक्रमित हो चुके हैं  हुई हैं. शहर में कोरोना के कारण अब तक 12,301 लोग दुनिया छोड़ चुके हैं.

कल 27 लाख कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 18 अप्रैल तक देशभर में 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 26 लाख 84 हजार 956 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 87 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 12 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
दिल्ली एयरपोर्ट के पास DRDO का कोविड अस्पताल तैयार, 500 ICU बेड के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था

शिवसेना ने चुनावी रैलियों और कुंभ को लेकर BJP पर बोला हमला, कहा- साधु संतों का दोष नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट और हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय ने लगाई वादों की झड़ी
सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट, हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय के बड़े वादे
'भाजपा के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति मुर्मू की नाराजगी पर बोलीं ममता बनर्जी, कहा- साल में एक बार आएंगी तो...
'BJP के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति की नाराजगी पर बोलीं CM ममता, कहा- साल में एक बार...
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 

वीडियोज

Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget