एक्सप्लोरर

India Corona Cases: देश में पहली बार 3.86 लाख नए कोरोना केस आए, 24 घंटे में 3498 की मौत

Coronavirus Cases Death India Today: भारत में आज लगातार तीसरे दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. अबतक कुल 28 करोड़ 63 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 386,452 नए कोरोना केस आए और 3498 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,97,540 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को देश में 379,257 नए केस आए थे.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 53 लाख 84 हजार 418
  • कुल एक्टिव केस- 31 लाख 70 हजार 228
  • कुल मौत- 2 लाख 8 हजार 330
  • कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 22 लाख 45 हजार 179 डोज दी गई

दिल्ली में 1 दिन में सबसे अधिक मौतों का रिकॉर्ड
दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों में लगातार इजाफा हो रहा है. गुरुवार को दिल्ली में कोरोना से 395 व्यक्तियों की मौत हुई है. कोरोना के कारण होने वाली मौतों का यह एक नया रिकॉर्ड है. दिल्ली में इससे पहले 1 दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना रोगियों की मौत नहीं हुई है. 

जहां दिल्ली में कोरोना से 395 कोरोना मरीजों की मौत हुई वहीं, 24235 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं. 24 घंटे के दौरान 73,851 कोरोना टेस्ट किए गए थे इनमें से 32.82 फीसदी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इन्हीं 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 25,615 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं.

महाराष्ट्र में कोविड के 66,159 नए केस
महाराष्ट्र में कल कोरोना संक्रमण के 66,159 नए मामले सामने आए और 771 मरीजों की मौत हो गयी. वहीं गुजरात में संक्रमण के 14,327 नए मामले सामने आए और 180 और मरीजों की मौत हो गयी. महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45,39,553 हो गयी. मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 67,985 हो गयी. इस दौरान 68,537 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी.

अब तक 15 करोड़ से जड्यादा कोरोना टीके लगाए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 29 अप्रैल तक देशभर में 15 करोड़ 22 लाख 45 हजार 179 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 22 लाख 24 हजार 548 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.11 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 82 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक, कोरोना पर होगी चर्चा

1 मई से 18+ लोगों के लिए टीकाकरण अभियान का शुरू होना मुश्किल, जानिए क्या कह रही हैं राज्य सरकारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु, मंदिर कमेटी पर केस दर्ज
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात
ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget