एक्सप्लोरर

‘डॉक्यूमेंटेशन से राहत’, विदेशों से आ रहे यात्रियों के लिए भारत में नए नियम, खत्म हुई एयर सुविधा फॉर्म की अनिवार्यता

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘एयर सुविधा’ फॉर्म भरने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है. इस बारे में सरकार ने सूचना जारी की है.

New Rules For International Passengers: सरकार ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘एयर सुविधा’ फॉर्म भरने की अनिवार्यता को सोमवार को समाप्त करने का फैसला किया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश 22 नवंबर यानी मंगलवार से प्रभावी हो गए.

सरकार के इस कदम के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को जरूर कागजी कार्रवाई से थोड़ी मिली है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सफर कर आए एक यात्री ने कहा- एयर सुविधा फॉर्म भरवाने की अनिवार्यकता खत्म होने की वजह से यात्रा अब कुछ आसान हो गई है.

शारजाह से दिल्ली लौटे हीरा सिंह ने कहा- कोविड की स्थिति पहले से बेहतर हुई है. वे अब कुछ ज्यादा पेपर्स वर्क के लिए हमें नहीं बोलते हैं. अब यात्रा पहले की तुलना में आसान हो गई है. तो वहीं, बाली से लौटे अविनाश श्रीखांडे ने कहा कि अब यात्रियों के लिए एग्जिट आसान हो गया है. पहले बहुत ज्यादा डॉक्यूमेंटेशन वर्क होता था.

इससे पहले दिशा-निर्देशों के तहत विदेश से भारत आने वाले यात्रियों को ‘एयर सुविधा’ फॉर्म भरने की जरूरत होती थी. कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस फॉर्म की शुरुआत की गई थी. पिछले हफ्ते, नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि हवाई यात्रा के दौरान मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य नहीं है, लेकिन यात्रियों को इसका उपयोग करना चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, हवाई यात्रियों को अपने देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के मंजूर कार्यक्रम के अनुसार टीका लगवाना चाहिए. दिशा-निर्देशों के तहत आगमन पर यात्रियों को शारीरिक दूरी सुनिश्चित करनी चाहिए और आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग प्रवेश स्थल पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की जाएगी.

दिशा-निर्देशों में कहा गया है, ‘‘जांच के दौरान लक्षण पाए जाने वाले यात्रियों को तुरंत अलग कर दिया जाएगा, स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार निर्दिष्ट चिकित्सा केंद्र में ले जाया जाएगा.’’ महामारी के मद्देनजर, निर्धारित घरेलू उड़ान सेवाओं को 25 मार्च, 2020 से दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था. निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को भी उसी दिन से निलंबित कर दिया गया था, जो इस साल 27 मार्च से बहाल की गई थी.

ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारत आने पर अब अपलोड नहीं करना होगा एयर सुविधा फॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US Israel War Live: मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget