एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष से आई भारत के लिए अच्छी खबर, अब आदित्य-L1 ने किया ये कारनामा

Aditya-L1 Mission:भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने सूर्य-पृथ्वी के एल1 बिंदु के चारों ओर पहली हेलो ऑर्बिट की अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है. आदित्य एल1 भारत का पहला सूर्य मिशन है.

Aditya-L1 Mission: देश के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने सूर्य-पृथ्वी के एल1 बिंदु के चारों ओर पहली हेलो कक्षा की अपनी परिक्रमा पूरी कर ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी है. 

आदित्य-एल1 मिशन लैग्रेंजियन बिंदु एल1 पर स्थित एक भारतीय सौर ऑब्सर्वेटरी है. दो सितंबर 2023 को इसे पृथ्वी से अंतरिक्ष  में भेजा गया था. इसी साल चार जनवरी 2024 को इसे अपने लक्षित हेलो कक्षा में स्थापित किया गया. इसरो ने जानकरी देते हुए बताया कि आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को L1 बिंदु के चारो ओर एक चक्कर पूरा करने में 178 दिन लगे हैं. 

किया गया था फेर बदल 

इसरो ने बताया कि कक्षा में स्थिर रखने के लिए मंगलवार को फेरबदल भी किया गया था ताकि यान की मूवमेंट को दूसरी हेलो कक्षा में बिना किसी दिक्कत के सुनिश्चित किया जा सके.

इसरो ने अपने बयान में कही ये बात 

इसको लेकर इसरो ने बताया कि हेलो ऑर्बिट में अपनी यात्रा के दौरान आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान कई विरोधक बलों के संपर्क में आएगा, जिस वजह से वो लक्षित कक्षा से बाहर चला जाएगा. इसी वजह से इस ऑर्बिट में आदित्य-एल1 को रखने के लिए 22 फरवरी और सात जून को दो बार उसके मार्ग में बदलाव किया गया था. ऐसे में यही सुनिश्चित किया गया कि यान एल1 के चारों ओर दूसरे हेलो कक्षा में अपने सफर को जारी रख सके. 

 इसरो ने आगे जानकरी देते हुए कहा, आज के बदलाव के बाद आदित्य-एल1 मिशन के लिए यूआरएससी-इसरो में विकसित अत्याधुनिक उड़ान गतिशीलता सॉफ्टवेयर पूरी तरह से स्थापित कर दिया गया है. 

भारत का पहला सूर्य मिशन है आदित्य-एल1

सूर्य की निगरानी के लिए यह भारत का पहला मिशन है. इस मिशन का मकसद यह समझने के लिए है कि जब सूर्य एक्टिव होता है तो क्या होता है. इस मिशन के लिए  400 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इसरो ने पिछले साल 2 सितंबर को इसे लॉन्च किया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 37 प्रत्याशियों का किया ऐलान
केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 37 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
Delhi EV Policy 2026: पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
Embed widget