एक्सप्लोरर

WHO on Covid Deaths: कोरोना से हुई मौतों को लेकर WHO के आंकड़े पर भारत ने उठाए सवाल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया क्यों गलत है डाटा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत को टियर-2 में रखने पर भी सवाल खड़ा किया है. जबकि छोटे-छोटे देश जहां आंकड़ा सम्मिलित करने का सही मैकेनिज्म नहीं उन्हें टियर-1 में रखा गया है.

WHO On India's Covid Deaths: डब्ल्यूएचओ के मुताबिक भारत में सरकारी आंकड़े से कहीं ज्यादा लोगों की जान गई है, जिसके बाद भारत ने डब्ल्यूएचओ के आंकलन के तरीकों और साथ ही अपनाए गए मैथमेटिकल मॉडल की वैधता पर सवाल उठाए है. कब से कब तक का डाटा डब्ल्यूएचओ ने लिया, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है की भारत लगातार डब्ल्यूएचओ द्वारा गणितीय मॉडल के आधार पर अधिक मृत्यु दर का अनुमान लगाने के लिए अपनाई गई कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताता रहा है. इस मॉडलिंग अभ्यास की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और परिणाम पर भारत की आपत्ति के बावजूद, डब्ल्यूएचओ ने भारत की चिंताओं को पर्याप्त रूप से संबोधित किए बिना अतिरिक्त मृत्यु दर के अनुमान जारी किए हैं.

'भारत में जन्म और मृत्यु का पंजीकरण का सिस्टम बेहद मजबूत'
भारत ने डब्ल्यूएचओ को ये भी सूचित किया था कि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (आरजीआई) द्वारा सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) के माध्यम से प्रकाशित प्रामाणिक डाटा की उपलब्धता को देखते हुए, गणितीय मॉडल का उपयोग भारत के लिए अतिरिक्त मृत्यु संख्या को पेश करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए. भारत में जन्म और मृत्यु का पंजीकरण का सिस्टम बेहद मजबूत है और दशकों पुराने वैधानिक कानूनी ढांचे यानी "बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन एक्ट 1969" द्वारा शासित है. इसलिए भारत का दृढ़ विश्वास है कि किसी सदस्य राज्य के कानूनी ढांचे के माध्यम से उत्पन्न इस तरह के मजबूत और सटीक डाटा का सम्मान किया जाना चाहिए और डाटा के गैर-आधिकारिक स्रोतों के आधार पर  गणितीय अनुमान पर कम भरोसा करना चाहिए.

नवंबर से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने डब्ल्यूएचओ को इस संबंध में 10 चिट्ठियां लिखीं पर डब्ल्यूएचओ ने किसी चिट्ठी का जवाब नहीं दिया. वहीं डब्ल्यूएचओ के डीजी टेड्रोस के भारत दौरे पर इस तरह के डाटा को लेकर सवाल उठाया गया था. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है की भारत ने डब्ल्यूएचओ के इस मैथमेटिकल मॉडल पर लगातार सवाल उठाया है कि 17 भारतीय राज्यों के संबंध में डाटा  कुछ वेबसाइटों और मीडिया रिपोर्टों से प्राप्त किया गया था और उसके लिए मैथमेटिकल मॉडल मइस्तेमाल किया गया था. 17 राज्यों को किस आधार पर चुना गया? हमारे लगातार पूछने पर 4 महीने बाद इन राज्यों के नाम बताए गए.

भारत को टियर-2 में रखने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने उठाए सवाल 
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत को टियर-2 में रखने पर भी सवाल खड़ा किया है. जबकि छोटे-छोटे देश जहां आंकड़ा सम्मिलित करने का सही मैकेनिज्म नहीं उन्हें टियर-1 में रखा गया है. फिलहाल स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक भारत चुप नहीं रहेगा, सभी ऑफिशियल चैनल का इस्तेमाल करेगा. इस डाटा पर आपत्ति को एक्जीक्यूटिव बोर्ड में भी रखा जाएगा. साथ ही 2020 का डाटा पहले दिया जा चुका है और 2021 का डाटा जो आने वाला है वो भी दिया जाएगा.

भारत में 5 मई तक कोरोना से अब तक कुल 5,23,975 लोगों की मौत हुई है. भारत में अब तक कुल 4 करोड़ 30 लाख 91 हजार 393 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जिसमें 4 करोड़ 25 लाख 47हजार 699 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं देश में 19,719 एक्टिव केस- यानी जो अभी संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: 

Delhi Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1365 नए केस, पॉजिटिविटी दर 6.35 फीसदी

Delhi News: दिल्ली में स्थापित होंगे चार जिला सैनिक बोर्ड, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए यह काम करता है बोर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट बर्दाश्त नहीं...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने संसद से दिया कड़ा मैसेज
'होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने संसद से दिया कड़ा मैसेज
4 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस और मजिस्ट्रेट की असंवेदनशीलता पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को किया तलब
4 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस और मजिस्ट्रेट की असंवेदनशीलता पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को किया तलब
Parliament Budget Session Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी, तेल को लेकर क्या कहा?
Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी
जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया, बम दस्ता तैनात
जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया, बम दस्ता तैनात

वीडियोज

Iran attack on Dimona: महायुद्ध का 24वां दिन..'लिटिल इंडिया' पर बरसी मिसाइलें | Nuclear plant
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का अगला चरण..चलेगा एटम बम? | Nuclear power plant | Breaking
Trump Final Ultimatum on Hormuz: ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टुक! | Iran Israel War
Iran Israel US War News: ईरान के जारी किया बारूदी सुरंग का नया वीडियो | Trump | IRGC | Netanyahu
Iran Vs America War: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे America को कड़ा जवाब! | IRGC | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका को दिया एक और तगड़ा झटका! कुवैत में अमेरिकी लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा
ईरान ने अमेरिका को दिया एक और तगड़ा झटका! कुवैत में अमेरिकी लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा
बिहार: CM नीतीश कुमार के बेटे तो सोच से खाफी आगे निकले, निशांत ने कहा- 'पापा ने…'
बिहार: CM नीतीश कुमार के बेटे तो सोच से खाफी आगे निकले, निशांत ने कहा- 'पापा ने…'
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब, टी20 वर्ल्ड कप में गरजा था बल्ला
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब, टी20 वर्ल्ड कप में गरजा था बल्ला
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 26 टॉपर में 19 लड़कियां 
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 26 टॉपर में 19 लड़कियां 
14.2 किलो के LPG सिलेंडर में आएगी 10 किलो गैस, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेंडर?
14.2 किलो के LPG सिलेंडर में आएगी 10 किलो गैस, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेंडर?
Video: बारिश में जान जोखिम में डालकर ट्रेन के दरवाजे से लटका युवक, वायरल वीडियो ने दिखाया मजबूरी का दर्द
बारिश में जान जोखिम में डालकर ट्रेन के दरवाजे से लटका युवक, वायरल वीडियो ने दिखाया मजबूरी का दर्द
Embed widget