एक्सप्लोरर

Population Census: मोदी सरकार जल्द शुरू कर सकती है जनगणना, 18 महीने में पूरा करेगी नया सर्वे!

Population Census: भारत में हर 10 साल में जनगणना कराई जाती है. हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते यह काम 2021 में नहीं हो सका था.

Population Census: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र में एनडीए सरकार देश में जल्द ही जनगणना करा सकती है. लंबे समय से अटके हुए पॉपुलेशन सेंसस सर्वे को लेकर यह बड़ा अपडेट बुधवार (21 अगस्त, 2024) को सरकार से जुड़े दो सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिया. उन्होंने बताया कि केंद्र इसे सितंबर, 2024 के आस-पास करा सकता है.

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अगर जनसंख्या से जुड़ा नया सर्वे अगले महीने शुरू होता है तब इसे पूरा होने में करीब 18 महीने (डेढ़ साल) का समय लगेगा. अफसरों की ओर से कहा गया कि गृह मंत्रालय (जो जनगणना से जुड़े काम की कमान संभालता है) और मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन ने सेंसस के लिए टाइमलाइन तय कर दी है और वे मार्च, 2026 तक इसके नतीजे जारी करने का लक्ष्य रख रहे हैं. वैसे, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जब इस बारे में केंद्र सरकार के दोनों मंत्रालयों से पुष्टि करना चाहा तो उनकी ओर से तत्काल ई-मेल का कोई जवाब नहीं मिला.  

PMO से मंजूरी के बाद ही शुरू होगी जनगणना

सरकारी सूत्रों में से एक ने यह भी बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को शुरू करने की अंतिम मंजूरी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से फिलहाल नहीं मिली है और उसी का इंतजार किया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की पिछले साल जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया फिलहाल दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है. 2023 में भारत इस मामले में चीन को पछाड़ते हुए नंबर-1 पर आ गया था. 

देरी पर इकनॉमिस्ट भी कर चुके हैं केंद्र की निंदा

सरकार के भीतर और मार्केट/इंडस्ट्री के विभिन्न अर्थशास्त्री जनगणना को लेकर केंद्र की आलोचना कर चुके हैं. उनका मानना है कि इसमें देरी की वजह से अन्य स्टैटिस्टिकल सर्वे (इकनॉमिक डेटा, महंगाई और जॉब एस्टिमेट आदि शामिल) की गुणवत्ता पर असर पड़ता है. मौजूदा समय में जो भी अधिकतर डेटा सेट्स हमें देखने को मिलते हैं, वे पिछली जनगणना (2011 में हुई थी) के आधार पर ही हैं. 

यह भी पढ़ेंः कौन हैं गोविंद मोहन, जो अब संभालेंगे केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka: अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Telangana Accident: तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल
तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Women's Day 2026: दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
Embed widget