एक्सप्लोरर

Monsoon In India: भीषण गर्मी के बीच आई अच्छी खबर, अगले पांच दिनों में देश में मॉनसून की होगी एंट्री!

IMD: आईएमडी ने मॉनसूून के अलावा रेमल को लेकर कहा है कि तटीय बांग्लादेश और निकटवर्ती तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर रेमल पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया है.

Monsoon in Kerala: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, अगले 5 दिनों में केरल में मॉनसून की दस्तक हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस  दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिला स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव के शेष हिस्सों और कोमोरिन क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है. लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के कुछ हिस्से, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से, बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से इस दौरान मॉनसून के आने की संभावना है. 

रेमल तूफान पड़ा कमजोर

आईएमडी का कहना है कि तटीय बांग्लादेश और निकटवर्ती तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती तूफान "रेमल" पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया और आज दोपहर तक इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है.

पहले 31 मई या 1 जून को आने का था अनुमान

बता दें कि इससे पहले आईएमडी ने मॉनसून को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि मॉनसून अंडमान निकोबार तक पहुंच चुका है. 31 मई या पहली जून को मॉनसून केरल में दाखिल हो सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि यह जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उस हिसाब से 18 से 20 जून के बीच गोरखपुर या वाराणसी के रास्ते यूपी में दाखिल होगा. 

दिल्ली-एनसीआर में कब होगी मॉनसून की एंट्री?

मौसम विभाग ने बताया कि  बिहार में मॉनसून 15 जून तक पहुंच सकता है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून, राजस्थान में 25 जून से 30 जून, महाराष्ट्र में 10 जून तक और छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. आईएमडी की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के शहरों में मॉनसून 30 जून तक दस्तक दे सकता है. इन राज्यों में भी इस बार मॉनसून के दौरान पिछले कुछ साल की तुलना में अधिक बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Swati Maliwal Assault News: 'स्वाति मालीवाल CM हाउस में जबरन घुसीं', जमानत पर सुनवाई के दौरान विभव कुमार के वकील ने कोर्ट में रखी दलील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget