एक्सप्लोरर

Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए ये हो सकते हैं संभावित उम्मीदवार, विपक्ष के बाद अब BJP ने बुलाई बैठक

BJP Coordination Committee Meeting: बीजेपी की को-ऑर्डिनेशन केमेटी की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा होगी. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे.

BJP Meeting on Presidential Election 2022: देश में राष्ट्रपति चुनाव 2022 को लेकर सियासी दलों के बीच गहमागहमी तेज हो गई है. राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) के मद्देनजर विपक्ष की बैठक के बाद अब बीजेपी (BJP) मंथन कर रही है. बीजेपी की 14 सदस्यीय समन्वय समिति (BJP Coordination Committee) आज शाम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेगी. राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के बाद गठित समिति की ये पहली बैठक है. केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने अभी तक अपने राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर खुलासा नहीं किया है.

जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा होगी. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होंगे. समिति के सदस्यों का कहना है कि उन्हें कई राज्यों के दौरे और समन्वय की जिम्मेदारी दी जाएगी. ये बैठक शाम 6.30 बजे होगी.

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सभी सियासी दलों के साथ बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, हालांकि इसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई है. जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं से बात भी की है. बहरहाल, सभी दल बीजेपी के पत्ते खोलने का इंतजार कर रहे हैं. बीजेडी और YSR कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों से बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने की उम्मीद की जा रही है.

बीजेपी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन?

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. कयास इस बात को लेकर भी लगाए जा रहे हैं कि एनडीए राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को दोहरा सकता है. मीडिया रिपोर्ट में कर्नाटक के राज्यपाल और दलित नेता थावर चंद गहलोत के नाम की भी चर्चा हो रही है. इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नाम पर भी विचार किया जा सकता है. तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन के नाम पर भी कयास लगाए जा रहे हैं. 

नकवी, आरिफ खान और द्रौपदी मुर्मू की भी चर्चा

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) के नाम को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) एनडीए के लिए एक और ऐसी ही पसंद बन सकते हैं. एनडीए (NDA) के आदिवासी संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवारों में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu), छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और ओडिशा के जुआल ओराम के नाम की भी सियासी गलियारों में चर्चा है.

ये पढ़ें:

Agnipath Row: 'अग्निपथ' पर बवाल के बीच प्रगति मैदान से बोले PM मोदी - नए काम करने पर झेलनी पड़ती है मुसीबत

Agnipath Protests: अग्निपथ पर मंथन जारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दूसरी अहम बैठक, तीनों सेनाओं की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget