एक्सप्लोरर

India Population Report: भारत में घटी हिंदुओं की आबादी, 65 साल में कितनी बढ़ी मुस्लिमों की जनसंख्या, जानें बाकी धर्मों का क्या है हाल

India Religious Population Report: भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध समेत कई धर्मों के लोग रहते हैं. आजादी के बाद कुछ धर्मों की आबादी तेजी से बढ़ी है, जबकि कुछ की कम हुई है.

India Hindu Population: देश में पिछले 65 साल में हिंदुओं की आबादी 8% कम हो गई है, जबकि इस दौरान मुस्लिम आबादी 9.84% से बढ़कर 14.09% हो गई. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है. 'धार्मिक अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी का देशभर में विश्लेषण' नाम से पब्लिश रिपोर्ट में बताया गया है कि पारसी और जैन समुदाय को छोड़ दें तो भारत के सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों की आबादी में कुल 6.58% का इजाफा हुआ है.

देश की आजादी के बाद से 1950 से 2015 के बीच हिंदुओं की आबादी कम हुई है. बहुसंख्यक हिंदुओं की आबादी 1950 और 2015 के बीच 7.82% घट गई है. जहां मुस्लिमों की आबादी में ऑवरऑल 43.15% का इजाफा देखने को मिला है. इस तरह मुस्लिमों की 1950 में 9.84% रही आबादी 14.09% पर पहुंच गई है. वहीं, ईसाई धर्म के लोगों की आबादी की हिस्सेदारी 2.24% से बढ़कर 2.36% हुई है. ठीक ऐसे ही सिख समुदाय की आबादी 1.24% से बढ़कर 1.85% हो गई है. 

65 सालों में किस धर्म के कितने लोगों की आबादी बढ़ी-घटी?

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में हिंदू आबादी 1950 में 84.68% थी, जो 2015 तक घटकर 78.06% हो गई. इस दौरान मुस्लिम आबादी का हिस्सा 1950 में 9.84% से बढ़कर 2015 में 14.09% हो गया. आजादी के तीन साल बाद ईसाई समुदाय की देश में आबादी 2.24% थी, जो 2015 में बढ़कर 2.36% हो गई. 1950 में सिख समुदाय के लोगों की संख्या देश में 1.24% थी, जिसमें इजाफा देखने को मिला और 2015 तक वे 1.85% हो गए. 

इस दौरान बौद्ध धर्म के अनुयायियों की संख्या भी बढ़ी है. बौद्ध आबादी की हिस्सेदारी में 1950 में 0.05% से 2015 आते-आते 0.81% की उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली. इस दौरान जैन समुदाय की हिस्सेदारी 0.45% से घटकर 0.36% हुई, जबकि पारसी आबादी 0.03% से घटकर 0.004% रह गई.

देश की धार्मिक आबादी पर रिपोर्ट किसने तैयार की है?

पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की रिपोर्ट में देश की धार्मिक आबादी की जानकारी दी गई है. इस रिपोर्ट को ईएसी-पीएम की सदस्य शमिका रवि, ईएसी-पीएम के कंसल्टेंट अपूर्व कुमार मिश्रा और ईएसी-पीएम के प्रोफेशनल अब्राहम जोस ने तैयार किया है. रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि देश में समाजिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण मिल रहा है. 

शमिका रवि ने अपने पेपर में कहा है कि उदाहरण के तौर पर भारत उन कुछ देशों में से एक है जहां अल्पसंख्यकों की कानूनी परिभाषा है. उनके लिए संवैधानिक रूप से संरक्षित अधिकार प्रदान है. इन प्रगतिशील नीतियों और समावेशी संस्थानों के परिणाम भारत के भीतर अल्पसंख्यक आबादी की बढ़ती संख्या के रूप में दिखाई देते हैं.

पाकिस्तान समेत भारत के पड़ोसी देशों का क्या हाल है? 

रिपोर्ट में बताया गया है कि बहुसंख्यक आबादी में गिरावट के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. पहला नंबर म्यांमार का है, जहां बहुसंख्यक आबादी में पिछले 65 वर्षों में 10% की गिरावट देखी गई है. भारतीय उपमहाद्वीप को लेकर कहा गया है कि मालदीव इकलौता ऐसा मुस्लिम बहुसंख्यक देश है, जहां मुस्लिमों की आबादी में गिरावट हुई है. मालदीव में बहुसंख्यक समूह की हिस्सेदारी में 1.47% की गिरावट आई. 

वहीं, बांग्लादेश में बहुसंख्यक धार्मिक समूह की हिस्सेदारी में 18% की वृद्धि हुई, जो भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे बड़ी वृद्धि है. बांग्लादेश में मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है. अगर पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान में बहुसंख्यक धार्मिक संप्रदाय की हिस्सेदारी में 3.75% की वृद्धि और 10% की कुल मुस्लिम आबादी में वृद्धि देखी गई.

यह भी पढ़ें: दुनिया के तीन देशों में बहुसंख्‍यक हैं हिंदू, भारत के पड़ोसी इस देश में तो 81 फीसदी हैं हिंदू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Accident: तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल
तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत
Telangana CM: 'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात
'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget